{"_id":"68029b08a9bdba3d7305ca13","slug":"sdm-alleges-an-attempt-was-made-to-kill-me-a-case-was-filed-against-the-bike-rider-jind-news-c-199-1-sroh1009-133324-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: एसडीएम का आरोप- मेरी हत्या की कोशिश की गई, बाइक सवार पर दर्ज हुआ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: एसडीएम का आरोप- मेरी हत्या की कोशिश की गई, बाइक सवार पर दर्ज हुआ मुकदमा
Sat, 19 Apr 2025 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 19 Apr 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
सफीदों (जींद)। एसडीएम को टक्कर मारकर घायल करने के मामले में शुक्रवार को एसडीएम ने आरोप लगाया कि मेरी हत्या की कोशिश की गई। पूरी प्लानिंग कर आरोपियों ने बाइक से टक्कर मारी।
पुलिस ने बाइक सवार युवकों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। एसडीएम सफीदों पुलकित मल्होत्रा ने बताया कि 7 अप्रैल को एक्सीडेंट सोची समझी साजिश के तहत ही नुकसान पहुंचाने और मारने के इरादे से किया गया।
इसमें टक्कर मारने वालों को चोट लगना तो स्वाभाविक ही है क्योंकि जिस प्लानिंग के तहत कार्य किया गया, उसमें यह होना ही था। उन्होंने पुलिस से आग्रह किया है कि इसकी पूर्ण और गहन रूप से जांच की जाए। स्पष्ट हो कि किसके कहने पर आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। 7 अप्रैल की शाम को एसडीएम लीलावती अस्पताल के नजदीक अपनी साइड में सड़क किनारे पैदल जा रहे थे, तभी उनका एक्सीडेंट हुआ।