{"_id":"635d8213a1b4a5162c1c84f9","slug":"scuffle-with-electricity-corporation-team-broke-mobile-jind-news-rtk662084550","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी पकडने गई निगम टीम के साथ की हाथापाई, मोबाइल तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चोरी पकडने गई निगम टीम के साथ की हाथापाई, मोबाइल तोड़ा
विज्ञापन
बिजली निगम टीम के साथ की हाथापाई, मोबाइल तोड़ा
विश्वकर्मा कॉलोनी में बिजली चोरी पकड़ने गई थी टीम, महिला और उसके तीन बेटों पर केस
-कर्मी के हाथ से मोबाइल छीनकर तोड़ डाला
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। शहर की विश्वकर्मा कालोनी में बिजली चोरी पकड़ने गई बिजली निगम की टीम के साथ मकान मालकिन और उसके बेटों ने मारपीट की। जिस मोबाइल से बिजली चोरी का वीडियो बनाया जा रहा था, उसे भी छीनकर तोड़ने के भी आरोप लगे हैं। थाना सिटी पुलिस ने बिजली निगम उपमंडल अधिकारी की शिकायत पर महिला सहित चार लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, तोड़फोड़ करने सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
बिजली निगम अधिकारियों को शुक्रवार को सूचना मिली थी कि विश्वकर्मा कालोनी निवासी सुनीता के घर पर बिजली चोरी हो रही है। इस पर बिजली निगम की टीम ने जेई राजकुमार के नेतृत्व में विश्वकर्मा कालोनी में सुनीता के घर छापेमारी की। टीम ने उसके घर बिजली चोरी पकड़ ली। इस दौरान टीम के सदस्य बिजली चोरी का वीडियो बना रहे थे। उसी समय सुनीता और उसके बेटे इसका विरोध करने लगे। टीम के साथ हाथापाई भी की गई और मोबाइल फोन छीन कर उसे तोड़ दिया। निगम के उपमंडल अधिकारी विजय पाल को मामले की जानकारी दी। उन्होंने शहर थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस के अनुसार शिकायत के आधार पर सुनीता, विक्रांत, टोनी और पोरस के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, तोड़ फोड़ करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।