फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Scorching Sun Takes Its Toll; Temperature Reaches 42 Degrees Celsius

Jind News: चिलचिलाती धूप ने किया बेहाल, तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Mon, 27 Apr 2026 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Scorching Sun Takes Its Toll; Temperature Reaches 42 Degrees Celsius
27जेएनडी08: तेज धूप से बचाव के लिए सिर पर दुपट्टा रखकर गंतव्य तक जाती छात्राएं। संवाद
जींद। जिले में सोमवार को सुबह से ही तेज धूप और भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। चिलचिलाती धूप में सड़कों पर आवाजाही कम नजर आई। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस माह का अब तक का सबसे अधिक तापमान है।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे तक ही पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया। सड़क पर निकलने वाले राहगीरों, मजदूरों, नौकरीपेशा लोगों और विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर के मुख्य मार्गों पर दोपहर के समय सन्नाटा नजर आया। छात्र-छात्राएं सिर को दुपट्टे व कपड़ों से ढककर अपने गंतव्य तक पहुंचे। वहीं दिहाड़ी मजदूर और अन्य कामकाजी लोग भी तेज धूप में तपते नजर आए। गर्म हवाओं और चुभती धूप के कारण आमजन ठंडे पेय पदार्थों जैसे नींबू पानी, नारियल पानी और छाछ का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को हवा की गति 18 किलोमीटर प्रति घंटा रही जबकि नमी का स्तर 17 प्रतिशत दर्ज की गई। कम नमी और तेज गर्मी के कारण लू का खतरा भी बढ़ गया है। चिकित्सकों के अनुसार ऐसे मौसम में लापरवाही स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकती है।
ओपीडी में करीब 100 मरीज अधिक पहुंच रहे
नागरिक अस्पताल में भी गर्मी से संबंधित बीमारियों के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। सामान्य दिनों की तुलना में ओपीडी में करीब 100 मरीज अधिक पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन, चक्कर आना, उल्टी-दस्त और बुखार जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं।

वर्जन
सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक धूप में निकलने से बचें। बाहर जाते समय सिर को ढककर रखें और हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनें। शरीर में पानी की कमी न होने दें, इसके लिए दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी, नींबू पानी, नारियल पानी और तरल पदार्थों का सेवन करें। खाली पेट धूप में जाने से बचें और ज्यादा थकान होने पर तुरंत आराम करें। -डॉ. राजेश भोला, डिप्टी एमएस नागरिक अस्पताल जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article