फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   scooty rider crushed to death in roadways bus coming from wrong side near bhiwani road railway gate

भिवानी रोड रेलवे फाटक के पास गलत साइड से आ रही रोडवेज बस ने स्कूटी सवार को कुचला, मौत

Wed, 05 Feb 2020 10:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
scooty rider crushed to death in roadways bus coming from wrong side near bhiwani road railway gate
भिवानी रोड पर गलत साइड से आ रही हरियाणा रोडवेज के टायर के नीचे पड़ी हादसे में मरने वाले की स्कूटी। - फोटो : Jind
बच्चों को स्कूल में छोड़कर लौट रहे स्कूटी सवार मेकेनिक को गलत दिशा से आ रही हरियाणा रोडवेज बस ने कुचल दिया। इसके बाद चालक बस मौके पर छोड़कर फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल को राहगीरों और परिजनों ने नागरिक अस्पताल पहुंचाया। यहां उसकी हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मूलरूप से हिसार जिले के कौथकलां के रहने वाले 35 वर्षीय सुभाष शहर की गुप्ता कालोनी में रह रहा था और मेकेनिक था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

गुप्ता कालोनी निवासी सुभाष बुधवार को भिवानी रोड पर एक निजी स्कूल में अपने बच्चों को छोड़कर वापस आ रहा था। जब वह फाटक के पास बने कट से कालोनी की तरफ स्कूटी को मोड़ने लगा तो भिवानी रोड की तरफ से गलत साइड में आ रही तेज रफ्तार बस ने सुभाष को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल सुभाष से पीजीआई रोहतक में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस ने मृतक सुभाष के चाचा भानूप्रताप की शिकायत पर हरियाणा रोडवेज बस के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जींद रोडवेज की बस को पुलिस ने कब्जे में लिया है। इस बस का चालक घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। जांच अधिकारी भगवत सिंह ने बताया कि रोडवेज बस के चालक के खिलाफ लापरवाही समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बच्चों सिर से उठा पिता का साया
मृतक सुभाष के दो बेटियां व एक छोटा बेटा है। बस चालक की लापरवाही ने तीनों बच्चों के सिर से पिता का साया छीन लिया।
भिवानी रोड पुल ने निर्माण शुरू होने से पहले ही लील ली जिंदगी
भिवानी रोड पर बनने वाले पुल के निर्माण के लिए रोड पर एक तरफ बीएेंडआर ने बेरिकेड्स लगाकर छोड़ दिए हैं। हालांकि इस पर फिलहाल यहां के लोगों के विरोध के बावजूद काम शुरू नहीं हुआ, लेकिन यहां से बीएंडआर ने बेरिकेड्स नहीं हटाए। इसके कारण बस चालक भी लापरवाही से भिवानी रोड पर दूर से ही गलत साइड से बस ला रहा था।

दो महीने में रॉन्ग साइड चलने वाले वाहनों के कारण हो चुके हैं आठ हादसे
जिले की सड़कों पर पिछले दो माह में गलत साइड से चलने वाले वाहनों के कारण आठ हादसे हो चुके हैं। इनमें दो लोगों की मौत और आठ लोग घायल हो चुके हैं। इनमें ताजा मामला तो भिवानी रोड पर बुधवार को सुभाष की मौत का है। वहीं जिले में पिछले दो माह में हुए सभी हादसों में 15 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 100 लोग घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed