Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   School timings to change for winter; classes to begin at 9:30 AM starting November 15.

सर्दियों में बदलेगा स्कूलों का समय, 15 नवंबर से सुबह 9:30 बजे शुरू होंगी कक्षाएं

Mon, 09 Nov 2026 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
School timings to change for winter; classes to begin at 9:30 AM starting November 15.
09जेएनडी22: जिला ​शिक्षा अ​धिकारी कार्यालय। संवाद
जींद। सर्दी बढ़ने के साथ अब सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का समय भी बदल जाएगा। सुबह की ठंड में बच्चों को जल्दी घर से निकलने की परेशानी से बचाने के लिए विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने नई समय-सारिणी जारी की है। इसके तहत 15 नवंबर से जिले के सभी सरकारी स्कूल नए समय के अनुसार संचालित होंगे। एकल शिफ्ट वाले स्कूलों में सुबह 9:30 बजे पढ़ाई शुरू होगी और छुट्टी दोपहर 3:30 बजे होगी। वहीं, डबल शिफ्ट में चलने वाले स्कूलों की पहली पारी का समय भी बदल दिया गया है।
विज्ञापन

डबल शिफ्ट वाले स्कूलों में पहली पारी अब सुबह 7:55 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी। पहले यह पारी सुबह सात बजे शुरू होती थी। यानी पहली शिफ्ट के विद्यार्थियों को अब स्कूल पहुंचने के लिए 55 मिनट अधिक मिलेंगे। दूसरी ओर, एकल शिफ्ट वाले स्कूलों में भी सुबह की शुरुआत पहले के मुकाबले देरी से होगी।
विज्ञापन

निदेशालय ने यह बदलाव मौसम की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए किया है, ताकि बच्चों को कड़ाके की ठंड में सुबह जल्दी घर से न निकलना पड़े। जींद शहर में भिवानी रोड स्थित बाल आश्रम स्कूल और रेलवे जंक्शन क्षेत्र में संचालित विद्यालय डबल शिफ्ट में चलते हैं। इन स्कूलों में भी पहली पारी का समय नए आदेशों के अनुसार निर्धारित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों की समय-सारिणी में बदलाव का उद्देश्य विद्यार्थियों की सुविधा के साथ पढ़ाई का नियमित संचालन बनाए रखना है। सर्दियों में सुबह देर तक ठंड रहने और शाम को जल्दी अंधेरा होने के कारण विद्यार्थियों को आने-जाने में दिक्कत होती है। खासकर दूरदराज के गांवों से स्कूल पहुंचने वाले बच्चों को सुबह जल्दी घर से निकलना पड़ता है। समय में बदलाव से उन्हें राहत मिलेगी।

723 स्कूलों में पढ़ते हैं करीब एक लाख विद्यार्थी
जिले में कुल 723 राजकीय स्कूल संचालित हैं। इनमें 423 प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं। इन सभी सरकारी स्कूलों में करीब एक लाख विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। ऐसे में समय-सारिणी में बदलाव का असर जिले के बड़ी संख्या में विद्यार्थियों पर पड़ेगा। शिक्षा विभाग के अनुसार 15 नवंबर से संबंधित स्कूलों में नई व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। स्कूल मुखियाओं और शिक्षकों को भी नए समय के अनुसार कक्षाओं और अन्य गतिविधियों का संचालन करना होगा।

बाक्स
जिला शिक्षा अधिकारी मुन्नी देवी ने बताया कि निदेशालय के निर्देशानुसार 15 नवंबर से सरकारी स्कूलों का समय बदला जा रहा है। सर्दियों में सुबह जल्दी आने से विद्यार्थियों को होने वाली परेशानी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। नई समय-सारिणी में पढ़ाई का निर्धारित समय बनाए रखते हुए मौसम के अनुकूल बदलाव किया गया है। सभी संबंधित स्कूलों में नए आदेशों के अनुसार कक्षाएं संचालित होंगी। -मुन्नी देवी, जिला शिक्षा अधिकारी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article