{"_id":"66b7b6a1d9ab0854da0ccbd4","slug":"school-principal-raped-a-10-year-old-girl-of-fourth-class-jind-news-c-199-1-sroh1009-121336-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: स्कूल प्राचार्य ने चौथी कक्षा की 10 वर्षीय बच्ची से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: स्कूल प्राचार्य ने चौथी कक्षा की 10 वर्षीय बच्ची से किया दुष्कर्म
Sun, 11 Aug 2024 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 11 Aug 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
जींद। चौथी कक्षा में पढ़ने वाली एक बच्ची के साथ निजी स्कूल के प्राचार्य ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने स्कूल प्राचार्य यशपाल के खिलाफ छह पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में नरवाना सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि उसकी 10 वर्षीय बेटी एक निजी स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ती है। शुक्रवार को स्कूल प्राचार्य उसकी बेटी को स्कूल का नया हाॅल दिखाने के बहाने कक्षा से ले गया। इसके बाद बाथरूम में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर पिटाई करने की धमकी दी। महिला ने बताया कि उसकी बेटी स्कूल से आने के बाद परेशान थी। शाम के समय उसका और उसके पति का किसी बात काे लेकर झगड़ा हो गया। इससे उसकी बेटी डर गई और रोने लगी। उसकी बेटी ने रोते हुए बताया कि घर पर आप दोनों परेशान करते हो और स्कूल में प्राचार्य उसके साथ गलत काम करता है। इससे उसके पेट में दर्द हुआ है।
आरोपी नया हाॅल दिखाने के बहाने शौचालय में ले गया बच्ची को
बच्ची ने परिजनों को बताया कि वह कक्षा में बैठी थी। इस दौरान प्राचार्य आया और उसे दूसरे कमरे का दरवाजा बंद करने के लिए कहने लगा। जब वह दरवाजा बंद करके वापस आने लगी तो वह स्कूल का नया हाॅल दिखाने की बात कहकर उसे बाथरूम में ले गया। यहां पर उसके साथ प्राचार्य ने गलत काम किया। जब उसे दर्द हुआ और वह रोने लगी तो प्राचार्य ने उसको पिटाई करने की धमकी दी और बाद में टॉफी देकर चुप करवा दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म करने पर छह पॉक्सो एक्ट के तहत स्कूल प्राचार्य यशपाल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बच्ची का मेडिकल करवाकर मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करवा दिए गए हैं। सुमित कुमार, पुलिस अधीक्षक, जींद