{"_id":"5fd3a8668ebc3e3eb647f749","slug":"school-open-form-monday-jind-news-rtk585972443","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमवार से 10वीं-12वीं तो 21 से 9वीं-10वीं की लगेंगी कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमवार से 10वीं-12वीं तो 21 से 9वीं-10वीं की लगेंगी कक्षाएं
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हेल्थ रिपोर्ट लेने पहुंचीं छात्राएं।
- फोटो : Jind
जींद। कोरोना काल में सोमवार 14 दिसंबर से एक बार फिर से सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल खुलने जा रहे हैं। इस दौरान 10वीं व 12वीं के विद्यार्थी ही बुलाए जाएंगे। इसके लिए अभिभावकों की अनुमति और विद्यार्थियों को हेल्थ रिपोर्ट लाना अनिवार्य होगा। इसके अलावा 21 दिसंबर से 9वीं और 11वीं के विद्यार्थियों की कक्षाएं शुरू होंगी। शिक्षा विभाग ने यह फैसला बोर्ड परीक्षाओं के चलते लिया है।
याद रहे कि दो नवंबर को स्कूल खुलने के बाद कोरोना के मामले बढ़ गए थे, इसलिए स्कूलों को बंद कर दिया गया था। इस दौरान जिले के करीब 30 विद्यार्थी कोरोना संक्रमित मिले थे। विभाग ने 10वीं-12वीं की पढ़ाई के साथ 9वीं और 11वीं की कक्षा 21 दिसंबर से शुरू करने का निर्णय लिया है। वहीं 8वीं कक्षा तक के स्कूल अगले आदेशों तक बंद रहेंगे। आदेशों के अनुसार स्कूलों को स्वास्थ्य विभाग की हिदायतों का पालन सुनिश्चित करना होगा। स्कूल परिसर को पूरी तरह सैनिटाइज कराना होगा। कक्षाओं में सोशल डिस्टेंसिंग सुनिश्चित करनी होगी। स्कूल आने वाले सभी शिक्षकों व विद्यार्थियों की स्क्रीनिंग करनी होगी। निगेटिव रिपोर्ट वाले छात्रों को ही स्कूल में प्रवेश दिया जाएगा।
जांच रिपोर्ट 72 घंटे पुरानी नहीं होनी चाहिए
14 दिसंबर से 10वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थी स्कूल पहुंचेंगे। बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के चलते यह निर्णय लिया गया है। स्कूल में कक्षा सुबह दस बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक लगेगी। विद्यालय में आने से पहले विद्यार्थियों को अपनी सामान्य स्वास्थ्य जांच रिपोर्ट साथ में लेकर आनी होगी। सामान्य स्वास्थ्य जांच के बाद चिकित्सक द्वारा पत्र दिया जाएगा, जिसमें उल्लेख होगा कि विद्यार्थी में कोरोना संक्रमण के लक्षण नहीं हैं। चिकित्सक द्वारा दिए गए स्वास्थ्य जांच रिपोर्ट के आधार पर ही विद्यार्थी को विद्यालय में प्रवेश करने की अनुमति होगी। यह स्वास्थ्य जांच रिपोर्ट स्कूल प्रवेश से 72 घंटे पुरानी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
14 दिसंबर से 10वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थी दोबारा से स्कूल आ सकेंगे। बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। विद्यार्थी को स्कूल में आने से पहले अपनी स्वास्थ्य जांच रिपोर्ट साथ में लानी होगी, जिसमें यह लिखा हो कि विद्यार्थी में कोरोना के लक्षण नहीं हैं। वहीं अभिभावकों से भी लिखित में मंजूरी होनी चाहिए। कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए सभी व्यापक प्रबंध किए गए हैं। थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान भी अगर विद्यार्थी का तापमान सामान्य नहीं पाया गया तो उसे विद्यालय में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 21 दिसबंर से 9वीं व 11वीं की कक्षा शुरू हो रही हैं।
- मदन सिंह चोपड़ा, जिला शिक्षा अधिकारी जींद।
अभी तक विशेष जांच के लिए बच्चे व स्टाफ नहीं आ रहे हैं। न ही सरकार की तरफ से कोई दिशा-निर्देश मिले हैं। जो भी जिम्मेदारी लगेगी, उस पर काम किया जाएगा।
डॉ. पालेराम कटारिया, नोडल अधिकारी, कोविड-19
हेल्थ रिपोर्ट नहीं मिलने पर विद्यार्थी-अभिभावकों में रोष
स्कूल में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को देना होगा हेल्थ रिपोर्ट कार्ड
जुलाना। 14 दिसंबर को स्कूल जाने पर विद्यार्थियों को हेल्थ रिपोर्ट कार्ड देना होगा, तभी स्कूल में प्रवेश होने दिया जाएगा। हेल्थ रिपोर्ट लेने के लिए जब विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे तो उन्हें हेल्थ रिपोर्ट नहीं मिली। कुछ विद्यार्थियों को बैरंग लौटना पड़ा तो कुछ ने चक्कर काटने के डर से कोरोना टेस्ट ही करवा लिया। हेल्थ रिपोर्ट नहीं मिलने पर विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों ने रोष जताया। इस बारे में सीएचसी के एसएमओ नरेश वर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण का तभी पता चलेगा, जब कोरोना टेस्ट होगा और रिपोर्ट आएगी। हेल्थ रिपोर्ट में कोरोना के लक्षण का पता नहीं लग सकता।
जुलाना निवासी अभिभावक जसमेर, मालवी गांव की 10वीं कक्षा की छात्रा रेनू, संगीता, सरला, प्रीति, जुलाना निवासी मानसी, नैंसी, रिमी ने बताया कि डॉक्टरों ने बिना टेस्ट कराए हेल्थ रिपोर्ट देने से इनकार कर दिया। डॉक्टरों ने कहा कि सामान्य जांच संभव नहीं है। इस बारे में हमें कोई आदेश नहीं हैं। छात्राओं ने कहा कि हेल्थ रिपोर्ट नहीं मिलने पर उन्हें मजबूरी में कोरोना टेस्ट करवाना पड़ा।