फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Scheme number five and six will be made of CC from three and a half crores

सवा तीन करोड़ से स्कीम नंबर-पांच और छह में सीसी से बनेंगी दो गलियां

Tue, 19 Oct 2021 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Scheme number five and six will be made of CC from three and a half crores
नारियल तोड़कर गली निर्माण का शुभारंभ करते भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा। संवाद - फोटो : Jind
जींद। शहर की सबसे पॉश कॉलोनी के स्कीम नंबर-पांच-छह की मुख्य सड़कों को जल्द बनाया जाएगा। सोमवार को जींद के भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने नारियल तोड़ कर सड़कों के निर्माण के काम शुभारंभ किया। इसके तहत अर्जुन स्टेडियम से कांग्रेस भवन तक व पिंकी जनरल स्टोर से गोहाना रोड तक गली का निर्माण होगा। दोनों ही गलियां 40 फुट चौड़ी होंगी और इनके बीच में डिवाइडर बनाया जाएगा। फिलहाल गली के किनारे पर स्ट्रीट लाइट लगाई गई हैं। इनको शिफ्ट कर डिवाइटर पर बीच में लगाया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अमरूत योजना के चलते करीब तीन साल पहले स्कीम नंबर पांच छह की मुख्य गलियों को तोड़ा गया था। इसके बाद यहां काम शुरू नहीं हो पाया था। इसके तहत करीब दो हजार फुट लंबी गली बनाई जानी हैं। करीब एक महीने में यह काम पूरा होगा और इसके बाद लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

गली में निर्माण में अभी भी अवरोध
हालांकि भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने सोमवार को गली बनाने के लिए उद्घाटन कर दिया है, लेकिन अभी भी इसमें अवरोध है। दरअसल अर्जुन स्टेडियम से कांग्रेस भवन वाली मुख्य गली पर लोगों ने पहले रैंप व चबूतरे बनाकर अतिक्रमण किया हुआ था। इसके चलते बिजली के खंभे गली के बीच लगाए गए। ऐसे में जब यह खंभे सड़क के बीच में आ रहे हैं। हालांकि विधायक ने बताया कि बिजली निगम को इसका एस्टीमेट मिल चुका है और जल्द ही बिजली के खंभों को शिफ्ट किया जाएगा। ऐसे में सड़क निर्माण का काम बीच में रुक सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुंदरता के लिए सरकार की मदद करें लोग
इस दौरान विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने लोगों से कहा कि यह बहुत चौड़ी गली है। ऐसे में बीच में डिवाइडर बनने के बाद भी काफी जगह बचेगी। इसके चलते लोग अपने घरों के बाहर जगह रखें, जिसमें घास वाली टायल लगाई जाएंगी। इससे सुंदरता बढ़ेगी।
गली निर्माण में देरी के कारण विधायक पर निकाला गुस्सा
जिस समय विधायक डॉ. मिड्ढा गली का शुभारंभ करने पहुंचे, यहां एक व्यक्ति ने कहा कि अब वे फोटो खिंचवाने आ गए, लेकिन कितने दिन से लोग परेशान थे, तब नहीं आए। इस पर विधायक ने कहा कि यह गली पहले ब्लॉक से बननी थी, लेकिन पुराने प्रस्ताव को रद्द करवाकर इसे सीसी से बनवाया जा रहा है। इसके चलते देरी हुई है।

दीवाली के बाद शुरू होगा अमरूत योजना के तहत काम
इस दौरान विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने बताया कि अमरूत योजना का काम अंतिम चरण में है। फिलहाल पुरानी अनाज मंडी व रानी तालाब के पास लाइन डाली जानी है। दिवाली के चलते यहां लोगों की भीड़ रहेगी और इससे परेशानी बढ़ेगी। ऐसे में यह काम दिवाली के बाद शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed