फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Scheduled society people demonstrated with black flags

अनुसूचित समाज के लोगों ने काले झंडे लेकर किया प्रदर्शन

Fri, 05 Nov 2021 10:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Scheduled society people demonstrated with black flags
शहर में काले झंडों के साथ मार्च निकालते अनुसूचित समाज के लोग। - फोटो : Jind
जींद। गांव खापड़, छात्तर व खरक गादिया के अनुसूचित समाज के लोगों ने वीरवार को काले झंडों के साथ थाली बजाते हुए शहर में रोष मार्च निकाला। उन्होंने पुलिस द्वारा गांव खापड़ व छात्तर में अनुसूचित समाज का सामाजिक बहिष्कार करने वालों व खरक गादिया वाले मामले के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं करने के विरोध में रोष जताया।
विज्ञापन

दिनेश खापड़ ने कहा कि सामाजिक बहिष्कार के चलते गांव खापड़ के पांच अनुसूचित परिवार 63 दिनों से गांव छात्तर व खरक गादिया के पीड़ितों के साथ जींद में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। खापड़ व छात्तर दोनों गांवों में अनुसूचित समाज के लोगों का सामाजिक बहिष्कार किया गया है। सामाजिक बहिष्कार करने वाले दोनों गांव के आरोपियों के खिलाफ थाना उचाना में मुकदमे दर्ज हैं, लेकिन अभी तक पुलिस ने किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है। दूसरी और खरक गादिया के पीड़ित भी 15 जुलाई से धरने पर बैठे हैं। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज करवाए हैं, लेकिन पुलिस ने अभी तक एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है। इस कारण मजबूरी में तीनों गांवों के पीड़ितों को जींद में धरने पर बैठना पड़ रहा है। दिनेश खापड़ ने कहा कि गांव खापड़ व छात्तर उचाना विधानसभा में आते हैं और वहां से डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला विधायक हैं। विरोध स्वरूप पीड़ितों ने धरनास्थल पर काली दिवाली मनाई। शहर में पैदल मार्च निकालकर थाली बजाते हुए उन्होंने काले झंडों के साथ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में जन संघर्ष मंच के जिला जींद के प्रधान सुधीर शास्त्री भी शामिल हुए। उन्होंने तीनों गांवों के पीड़ितों को आश्वासन दिया कि उनके संघर्ष में जन संघर्ष मंच कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed