फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Scheduled Caste families should do fish farming, will get grant

Jind News: अनुसूचित जाति के परिवार मछली पालन करें, मिलेगा अनुदान

Sat, 03 Aug 2024 02:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 03 Aug 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
Scheduled Caste families should do fish farming, will get grant
जींद। जिला मत्स्य अधिकारी दिलबाग सिंह ने बताया कि मत्स्य विभाग अनुसूचित जाति के परिवारों को विभिन्न प्रकार से लाभ पहुंचा रहा है। यदि कोई अनुसूचित जाति का व्यक्ति पंचायती तालाब को पट्टे पर लेकर मत्स्य पालन करता है, तो उसे प्रथम वर्ष व्यय की गई वास्तविक पट्टा राशि का अधिकतम एक लाख अनुदान के रूप में दिया जाता है। इसके बाद मत्स्य किसान को हर वर्ष व्यय की गई राशि का 25 प्रतिशत अनुदान पांच वर्षों तक दिया जाता है। इसके अतिरिक्त किसान को मत्स्य जालों की खरीद पर खर्च की गई अधिकतम राशि 40 हजार रुपये का 60 प्रतिशत अनुदान के रूप में दिया जाता है।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त पंचायती तालाबों पर खाद खुराक पर कुल लागत का एक लाख 50 का 60 प्रतिशत अनुदान के रूप में दिया जाता है। मत्स्य गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए विभाग वर्ष 2024-25 अनुसूचित जाति के परिवारों को मछली एवं मछली उत्पाद की बिक्री के लिए रेहड़ी, स्टोव, गैस चूल्हा, बर्तन आदि पर अनुदान प्रदान करने का प्रावधान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed