फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   scame od 23 lackes, roadways, jind

रोडवेज के कैश में 23 लाख का गोलमाल, कैशियर सस्पेंड

Sun, 11 Sep 2016 01:13 AM IST
jind
jind Updated Sun, 11 Sep 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
scame od 23 lackes, roadways, jind
रुपये डबल - फोटो : Desk
 बस स्टैंड के हेड कैशियर राधेश्याम मिर्धा के 7 सितंबर को सुसाइड करने के बाद रोडवेज के अधिकारियों में हड़कंप मच गया और सुसाइड नोट के आधार पर जब रोडवेज अधिकारियों ने जांच की तो नरवाना बस स्टैंड के कैश में लगभग 23 लाख रुपये का गोलमाल सामने आया। इसके बाद कैशियर को सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस कार्रवाई करने के लिए शहर थाना में शिकायत दे दी गई है। हेड कैशियर राधेश्याम मिर्धा ने मरने ने पूर्व लिखे सुसाइड नोट में लेनदेन का हवाला देकर पांच लोगों को कसूरवार ठहराया था। राधेश्याम के सुसाइड करने के बाद विभाग के महाप्रबंधक ने नरवाना कैश ब्रांच का पूरा रिकार्ड कब्जे में लेकर जांच करवाई। जिसमें लगभग 23 लाख रुपये की हेराफेरी सामने आ चुकी है। बाकी जांच जारी है। महाप्रबंधक आरएस पूनिया ने तुरंत प्रभाव से इस गबन के मामले में नरवाना बस स्टैंड में कैशियर अमरीक सिंह को सस्पेंड कर दिया। बताया गया कि अमरीक सिंह पिछले छह-सात माह से कैश ब्रांच में कार्य कर रहा था। गबन के इस मामले में अमरीक सिंह के अलावा परिचालक राजकुमार की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है। परिचालक राजकुमार पिछले दिनों नरवाना बस स्टैंड से बदलकर कैथल बस डिपो में चला गया था। जीएम आरएस पूनिया ने राजकुमार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के कैथल डिपो के जीएम को सूचित कर दिया। नरवाना बस डिपो की कैश ब्रांच ने 22 अगस्त तक कैश जमा करवाया जबकि 23 अगस्त से छह सितंबर तक कैशियर ने सही तरीके से कैश जमा नहीं करवाया और इसी बीच हेड कैशियर राधेश्याम ने आत्महत्या कर ली। अब रोडवेज इस मामले की गहराई से जांच कर रही है कि कैश के गबन में कौन कितना जिम्मेदार है।
विज्ञापन


मामला दर्ज करने के लिए पुलिस को दी शिकायत : पूनिया
रोडवेज महाप्रबंधक आरएस पूनिया ने बताया कि कैश ब्रांच नरवाना में जांच के दौरान अब तक लगभग 23 लाख रुपये का गोलमाल सामने आ चुका है और आगे जांच चल रही है। इस मामले में कैशियर अमरीक सिंह को सस्पेंड कर दिया है और परिचालक राजकुमार के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा गया है। तीनों कैशियर की कैश जमा कराने की जिम्मेदारी थी। किसने कितनी कोताही की इसकी जांच की जाएगी। इस मामले में कार्रवाई करने के लिए शहर पुलिस को शिकायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed