सफीदों। आरक्षण में वर्गीकरण को लेकर अनुसूचित जाति, जनजाति के लोगों ने बुधवार को भारत बंद के आह्वान के मध्यनजर लघु सचिवालय परिसर में धरना दिया। एसडीएम मनीष फोगाट को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। मौके पर एसडीएम मनीष फोगाट, डीएसपी जितेंद्र कुमार, शहर थाना प्रभारी ईश्वर सिंह व सदर थाना प्रभारी आत्मा राम मौजूद रहे।
उन्होंने राष्ट्रपति से मांग की कि सर्वोच्च न्यायालय अपना फैसला वापस ले। केंद्र और राज्यों में बैकलॉक भरा जाए। केंद्र में 1950 से और हरियाणा में एक नवम्बर 1966 को आधार मानकर सभी विभागों में रिक्त पदों को स्थाई नियुक्ति कर भरा जाए। इस अवसर पर धूप सिंह महीवाल, सत्यपाल सिंह, सुनील गहलावत, एडवोकेट रिंकू मुआना, मनीष रत्ताखेड़ा, प्रदीप बिटानी, सतपाल ग्रोवर, पूर्व एसडीओ कृष्ण पाटिल, ममता देवी मौजूद रही।