फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   sc commision visit nidana, ask qustion

हादसे का संज्ञान लेने निडाना गांव पहुंचे राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य

Wed, 18 May 2016 12:58 AM IST
jind
jind Updated Wed, 18 May 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
sc commision visit nidana, ask qustion
मृतक संजय की पत्नी को दिलाशा देते ईश्वर सिंह। - फोटो : bureau
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य ईश्वर सिंह सोमवार को निडाना गांव में मृतकों के घर घटना का संज्ञान लेने पहुंचे। इस दौरान मृतकों के परिजनों ने रोते हुए अपना दर्द बयां किया और जिला प्रशासन पर देरी से पहुंचने का आरोप लगाया। परिजनों ने कहा कि अगर समय रहते प्रशासन कदम उठाता, तो शायद कुछ जिंदगियां बच जाती। इस दौरान अभिभावकों ने फायर बिग्रेड कार्यालय में हुई बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी आयोग सदस्य को सुनाई। साथ ही इस हादसे के लिए पानी की किल्लत को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन


आयोग के सदस्य ईश्वर सिंह ने मृतकों के परिजनों से बातचीत के बाद कहा कि यह हादसा पानी की कमी के कारण ही हुआ है। यह बात तो छोटी थी, लेकिन इसके कारण हादसा बड़ा हो गया और पांच जानें चली र्गइं। इस मामले की रिपोर्ट बनाकर सरकार को भेजी जाएगी। इस घटना के लिए किसी को दोषी नहीं ठहराया जा सकता है, यह एक हादसा है। अगर किसी अधिकारी या कर्मचारी ने ढील बरती है, तो जांच के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। मृतकों के परिवारों के साथ पूरी सहानुभूति है। प्रदेश सरकार द्वारा मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


आयोग ने भी संज्ञान लेते हुए मौके पर मौजूद एसडीएम योगेश कुमार से बुधवार सायं तक मृतकों के आश्रितों की पूरी जानकारी मांगी है, इसके बाद रिपोर्ट के आधार पर नौकरी, मकान या बच्चों की पढ़ाई के लिए सरकार से सिफारिश भेजी जाएगी। ईश्वर सिंह ने सभी मृतकों के घर जाकर परिजनों से बात की और पूरी मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 गाड़ी पुरानी अनाज मंडी में गई है
अभिभावकों ने आयोग के सदस्य ईश्वर सिंह को फायर बिग्रेड कार्यालय में कर्मचारी से फोन पर हुई रिकॉर्डिंग सुनाई। इसमें जुलाना फायर बिग्रेड कार्यालय में फोन पर बात कर रहे कर्मचारी ने कहा कि फायर बिग्रेड की गाड़ी पुरानी अनाज मंडी में गई है। आप कंट्रोल रूम में फोन कर लें या फिर जींद फायर बिग्रेड में जींद का कोड नंबर लगाकर 101 नंबर पर कॉल कर लें।

 दुनिया ही उजड़ गई है
संजय की विधवा ने आयोग के सदस्य ईश्वर सिंह के आगे अपना दुखड़ा सुनाते हुए कहा कि उनकी तो दुनिया ही उजड़ गई है। दो छोटी-छोटी लड़कियां हैं, अब उनका कोई सहारा नहीं है।  

सीआईडी के कर्मचारी पर भड़के आयोग के सदस्य
आयोग के सदस्य ईश्वर सिंह जब मृतकों के परिजनों से बातचीत कर रहे थे, तो बीच में सीआईडी के कर्मचारी बोल पड़े। इस पर आयोग सदस्य भड़क गए और पूछा कि तुम कौन हो। इस पर सीआईडी के कर्मचारी ने अपनी पहचान बताई, तो आयोग सदस्य ने एसडीएम से कहा कि इस व्यक्ति की जांच की जाए। कहीं यह फर्जी तो नहीं है और इसका यहां क्या काम है।


प्रशासन मंगवा रहा है रद्द कुआं की जानकारी
वहीं घटना के बाद प्रशासन ने जिला भर में रद्द कुओं की जानकारी मांगी है। डीसी विनय सिंह के अनुसार ग्रांम पंचायत यह जानकारी एकत्रित कर प्रशासन को मुहैया करवाएंगी। इसके बाद सभी रद्द कुओं को पाट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed