फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Saving every drop of water will secure our future: Pankaj Yadav

एक-एक बूंद पानी की बचत से होगा भविष्य सुरक्षित : पंकज यादव

Sat, 29 Nov 2025 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Saving every drop of water will secure our future: Pankaj Yadav
28जेएनडी34-जिले में एक जगह निरीक्षण करने पहुंचे संयुक्त सचिव पंकज यादव। स्रोत प्रशासन
जींद। ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त सचिव पंकज यादव ने कहा कि जल संकट केवल भविष्य की समस्या नहीं, बल्कि वर्तमान की गंभीर चुनौती है। इसलिए प्रत्येक नागरिक को अपने स्तर पर पानी बचाने की दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिएं। उन्होंने शुक्रवार को विभिन्न गांवों का दौरा कर जल बचाव को लेकर आमजन को जागरूक किया।
विज्ञापन

संयुक्त सचिव पंकज यादव ने अधिकारियों व ग्रामीणों को कहा कि वर्षा जल संचयन, पौधरोपण, नहरों-तालाबों की सफाई, घरों में अनावश्यक रूप से बह रहे पानी की लीकेज व रोकथाम जैसे उपाय अपनाकर जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि एक-एक बूंद पानी की बचत भी भविष्य को सुरक्षित बनाती है।
विज्ञापन

पंकज यादव ने अपना दौरा शुगर मिल से शुरू किया। उन्होंने यहां वन विभाग की ओर से करीब अढाई एकड़ में लगाए गए वन का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने बड़ौदा नर्सरी का निरीक्षण किया। उन्होंने पौधों की गुणवत्ता, प्रजातियों की उपलब्धता, सिंचाई व्यवस्था तथा रखरखाव की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कर्मचारियों को पौधों की नियमित देखरेख, उचित खाद-सिंचाई, समय पर छंटाई व पौधों की संख्या बढ़ाने सहित कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने झील गांव के जलघर, उचाना खुर्द में जल जीवन मिशन के तहत कार्यक्रम तथा लोधर गांव के राजकीय स्कूल में पौधरोपण किया।

इस दौरान सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता विकास गिरधर, पब्लिक हेल्थ नरवाना के एक्सईएन प्रशांत, मनरेगा के पीओ राकेश कुमार, जनस्वास्थ्य विभाग की एसडीओ सुनीता भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed