फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sarvakhap will hold meeting on 24th on farmers and other issues

Jind News: किसान और अन्य मुद्दों पर सर्वखाप 24 को करेगी बैठक

Thu, 22 Feb 2024 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 22 Feb 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Sarvakhap will hold meeting on 24th on farmers and other issues
21जेएनडी02: कंडेला गांव में खाप नेताओं के साथ बैठक करते हुए टेकराम कंडेला। संवाद
जींद। सर्वजातीय खाप पंचायत के राष्ट्रीय संयोजक व भारतीय किसान मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष टेकराम कंडेला ने कहा कि किसानों व अन्य सामाजिक मुद्दों को लेकर सर्वखाप, जनकल्याण मंच, किसान संगठनों के पदाधिकारी व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक 24 फरवरी को कंडेला गांव के राष्ट्रीय मुख्यालय में होगी। इसमें संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर चल रहे आंदोलन को लेकर चर्चा की जाएगी। टेकराम कंडेला बुधवार को कंडेला गांव के राष्ट्रीय मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को एमएसपी पर सभी फसलों का गारंटी कानून व स्वामीनाथन की रिपोर्ट लागू करना व किसानों के सभी कर्ज माफ करने चाहिए। कंडेला ने किसान नेताओं से अपील की कि शांतिपूर्वक तरीके से अपना आंदोलन चलाएं। इसका लोकतंत्र में भी अधिकार है। अगर सरकार किसानों को दबाने की कोशिश करेगी को सर्वखाप, जनकल्याण मंच व किस संगठन पूरी तरह से किसानों के समर्थन में रहेंगे। क्योंकि खाप पंचायतें हमेशा शांतिपूर्वक आंदोलन के पक्ष में रही हैं। उन्होंने केंद्र सरकार व किसान नेताओं से अपील की कि बातचीत के जरिए किसानों की सभी समस्याओं का समाधान निकाला जाए। अगर केंद्र सरकार ने किसानों की इन मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो 2024 में आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ेगा। इस अवसर पर पंचायती प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अभेराम कंडेला, किसान यूनियन कंडेला प्रधान बेदू, कंडेला खाप महासचिव रामदिया नंबरदार, भारतीय किसान यूनियन प्रवक्ता छज्जूराम, रामकिशन रेढू, रामधारी रेढू मौजूद थे।

21जेएनडी02: कंडेला गांव में खाप नेताओं के साथ बैठक करते हुए टेकराम कंडेला। संवाद

21जेएनडी02: कंडेला गांव में खाप नेताओं के साथ बैठक करते हुए टेकराम कंडेला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed