फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sarvajaati Khap raised the demand to conduct the election of Chhotu Ram Kisan Shiksha Samiti

Jind News: छोटूराम किसान शिक्षा समिति का चुनाव करवाने की सर्वजातीय खाप ने उठाई मांग

Fri, 28 Mar 2025 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 28 Mar 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Sarvajaati Khap raised the demand to conduct the election of Chhotu Ram Kisan Shiksha Samiti
27जेएनडी09: समिति के चुनाव करवाने की मांग को लेकर डीसी से मिलने लघु सचिवालय पहुंचे सर्वजातीय खा
जींद। छोटूराम किसान शिक्षा समिति का चुनाव करवाने की मांग को लेकर सर्वजातीय खाप पंचायत की बैठक जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हुई। इसमें सोसाइटी में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने और विद्यार्थियों की संख्या को बढ़ाने के लिए चुनाव करवाने को लेकर बातचीत हुई। इसके बाद खाप पंचायतों ने डीसी व डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा को ज्ञापन सौंपकर चुनाव करवाने की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान सर्वजातीय खाप की तरफ से सुरजभान घसो, गुरविंदर सिंह संधू दिलबाग कुंडू,सतबीर शर्मा, हरिकेश प्रधान, उमेद सिंह जागलान ने बताया कि वर्ष 2014 में जाट एजुकेशन सोसायटी पर प्रशासक नियुक्ति किया गया था। इसके बाद इस सोसायटी में कोई सुधार नहीं हुआ। लगातार विद्यार्थियों की संख्या भी कम होती जा रही है। इसको देखते हुए इसमें सुधार के लिए चुनाव करवाने की जरूरत है, ताकि इस सोसाइटी का बेहतर सुधार कराया जा सके। इस मामले में खाप नेताओं ने बताया कि डीसी ने उचाना एसडीएम का कार्यभार फिलहाल एसडीएम नरवाना के पास है। उनको फोन कर दो महीने में चुनाव कराने के लिए निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


यह था मामला
छोटूराम किसान शिक्षा समिति का चुनाव वर्ष 2014 में करवाया जाना था। उस समय सोसायटी के प्रधान दलबीर खर्ब थे। चुनाव से पहले सोसायटी की तरफ से नियमों में संशोधन हुआ था। इसमें नए मेंबर बनने के लिए कैश की बजाए चेक से रुपये समिति के खाते में जमा करवाने थे। इसके विपरित प्रधान पर आरोप लगाए गए कि उन्ळोंने चार हजार नए वोट जमा करवाकर बनाए गए हैं। इसको लेकर कुछ व्यक्ति प्रधान के खिलाफ अदालत में गए। इसके बाद चुनाव पर स्टे हो गया। इसके बाद उचाना के एसडीएम को प्रशासक नियुक्त किया गया था। जिसके बाद इसमें अब तक चुनाव नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रजिस्ट्रार ने दिया 15 दिन का समय
रजिस्ट्रार ने इस मामले में अब उन मतदाताओं को 15 दिन का समय दिया है। जिन्होंने उस दौरान कैश देकर सोसायटी में वोट बनवाए थे। अब इन मतदाताओं को अपने वोट चालू रखने के लिए 15 दिन में चेक के माध्यम से राशि देकर अपना वोट जारी रखने का समय दिया है। अगर इन मतदाताओं ने चेक के माध्यम से राशि नहीं दी तो इनके वोट काटे जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed