फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sarpanch's son arrested in case of assault with Panch

Jind News: पंच के साथ मारपीट के मामले में सरपंच का बेटा गिरफ्तार

Wed, 08 May 2024 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 08 May 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Sarpanch's son arrested in case of assault with Panch
अलेवा। पेगां के पंच के साथ मारपीट करने, जान से मारने की धमकी व शस्त्र अधिनियम के पुराने मामले में पुलिस ने गांव की ही महिला सरपंच के बेटे सुरेंद्र को सोमवार शाम को नगूरां चौक से गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अलेवा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि वारदात में इस्तेमाल की गई कार व लाइसेंसी पिस्तौल को जींद गन हाउस से बरामद किया गया है।
विज्ञापन

पेगां निवासी नरेश ने 7 फरवरी को पुलिस को शिकायत दी थी कि वह पंचायत में वार्ड नंबर 9 से पंच है और किराना की दुकान चलाता है। 7 फरवरी को सुबह दुकान पर बैठा हुआ था तो सरपंच के बेटे सुरेंद्र, अमित, आजाद उर्फ जादू व सन्नी कार में सवार होकर उसकी दुकान पर आए और पंचायत के प्रस्ताव रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा। इसकी पूरी जानकारी नहीं होने के अलावा इस बारे में पंचायत की कोई सामूहिक बैठक नहीं होने के चलते उन्होंने सभी पंचों के हस्ताक्षर होने के बाद ही साइन करने की बात कही। इसका विरोध करने पर चारों ने उसे जान से मारने की धमकी देने लगे। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व अमित के खिलाफ अलेवा थाना में पहले से दर्ज मामले में राजीनामा करने का दबाव देते हुए पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने लगे। अलेवा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर सरपंच के बेटे समेत चार लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, जान से मारने की धमकी व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने अब सुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।

07जेएनडी07: शिविर में आंगनवाड़ी वर्करों को संबोधित करती सुपरवाइजर राजबाला। संवाद

07जेएनडी07: शिविर में आंगनवाड़ी वर्करों को संबोधित करती सुपरवाइजर राजबाला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed