{"_id":"687a9e51b819c9744e0ffaaf","slug":"sarpanch-will-submit-a-memorandum-to-cm-who-is-coming-to-julana-today-jind-news-c-199-1-jnd1002-138008-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: आज जुलाना आ रहे सीएम को ज्ञापन सौंपेंगे सरपंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: आज जुलाना आ रहे सीएम को ज्ञापन सौंपेंगे सरपंच
Sat, 19 Jul 2025 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 19 Jul 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
जींद। गांव चाबरी के सरपंच रोहताश की हत्या के मामले में सरपंचों में भारी आक्रोश है। सरपंचों ने सरकार से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने के साथ-साथ पीडि़त परिवार के लिए एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है। सरपंचों ने कहा कि 19 जुलाई को जुलाना में आ रहे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
शुक्रवार को ज्यों ही जींद ब्लॉक के सरपंचों को चाबरी के सरपंच रोहताश की हत्या के मामले की सूचना मिली, त्यों ही वे गांव हैबतपुर के नजदीक एकत्रित होना शुरू हो गए। सरपंच एसोसिएशन के जींद जिला के उपप्रधान नरेश भुक्कल, सरपंच दीपक रूपगढ़, ऋषिपाल हैबतपुर, सूरज मेहरा जीतगढ़, अजीत बड़ौदी, कमल अशरफगढ़, रामप्रसाद, सुखबीर बीबीपुर, राज खेड़ी तलोड़ा, दिनेश पाथरी, सुनील गोयत झांझ खुर्द, आजाद निर्जन ने कहा कि 19 जुलाई को मुख्यमंत्री के आगमन पर जुलाना में ज्ञापन सौंपा जाएगा। सरपंच एसोसिएशन प्रशासन से मांग करती है कि इस मामले में जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ कर कड़ी कार्रवाई की जाए। यदि सरकार इस मामले में ढि़लाई करती है तो फिर तमाम सरपंच आंदोलन करेंगे।