फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sarpanch and youth are working together in Khatkad

Jind News: खटकड़ में सरपंच और युवा मिलकर कर रहे काम

Sat, 14 Jun 2025 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 14 Jun 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Sarpanch and youth are working together in Khatkad
13जेएनडी25-खटकड़ गांव में चल रहे कार्य को लेकर जानकारी देते हुए सरपंच सतबीर। संवाद
उचाना। खटकड़ गांव में सरपंच और युवा मिलकर काम कर रहे है। सरपंच सतबीर के नेतृत्व में गांव में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं। गांव में तालाबों का सुंदरीकरण किया जा रहा है। श्मशान घाट में चारदीवारी और छप्पर का निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन

पशुओं के लिए नहरी पानी की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही गांव की गलियों का निर्माण कार्य भी चल रहा है। ग्रामीण अनीश, शीलू, संदीप, राजीव और बल्लू ने बताया कि पहली बार गांव में इतने व्यापक स्तर पर विकास कार्य हो रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों की लंबे समय से मांग थी कि गंदे पानी के तालाबों की सफाई की जाए। अब इन तालाबों की मिट्टी हटाकर उन्हें खेतों की सिंचाई के लिए उपयोगी बनाया जा रहा है। इससे बरसात के मौसम में भूजल स्तर में भी वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरपंच सतबीर का कहना है कि उनका मुख्य लक्ष्य गांव का समग्र विकास है। वह हर घर में पीने का स्वच्छ पानी पहुंचाना चाहते हैं। गांव में अधिक से अधिक पौधे लगाने की योजना है। उनका उद्देश्य है कि गांव सुंदरीकरण में प्रदेश में पहले स्थान पर आए। गांव के युवा और बुजुर्ग सभी इस विकास अभियान में सरपंच का साथ दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed