फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sarika topped in long jump

Jind News: लंबी कूद में सारिका रही अव्वल

Thu, 14 Aug 2025 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 14 Aug 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Sarika topped in long jump
14जेएनडी11-कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेते हुए खिलाड़ी। स्रोत : स्कूल
पिल्लूखेड़ा। इंडस पब्लिक स्कूल पिल्लूखेड़ा के 133 खिलाड़ियों ने ब्लॉकस्तरीय खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने नाम किए। एथलेटिक्स अंडर-11 लड़कियों की लंबी कूद प्रतियोगिता में सारिका ने प्रथम और पूजा ने दूसरा स्थान हासिल किया। एथलेटिक्स लंबी कूद में यश ने दूसरा स्थान, ऊंची कूद में कार्तिकेय ने प्रथम और वंश ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

अंडर-14 आयु वर्ग एथलेटिक्स 400 मीटर दौड़ में प्रतीक ने दूसरा, ट्रिपल जंप अंडर-17 आयु वर्ग में विकास ने प्रथम, अंडर-17 आयु वर्ग के 3000 मीटर दौड़ में कुणाल ने प्रथम और उज्ज्वल ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

अंडर-18 आयु वर्ग में 200 मीटर दौड़ में राहुल ने दूसरा, अंडर-19 आयु वर्ग के 800 मीटर दौड़ में तेजेंद्र ने पहला, अंडर-19 100 मीटर दौड़ में तेजेंद्र ने दूसरा, अंडर-19 200 मीटर दौड़ में देव ने दूसरा, 1500 मीटर दौड़ में अंशुल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-14 बैडमिंटन लड़कों की प्रतियोगिता में हेमन, प्रतीक, समर्थ, आरुष, सुमित और गौरव ने प्रथम स्थान हासिल किया। बैडमिंटन अंडर-17 में अरमान, पुष्कर, अनिरुद्ध, नितिन और अमरप्रीत ने प्रथम स्थान हासिल किया। बैडमिंटन अंडर-19 में आरुष, यशविन, अरमन, नितिश, यश और दक्ष ने प्रथम स्थान हासिल किया।
वहीं अंडर-14 आयु वर्ग शतरंज में हरीक ने प्रथम, शतरंज अंडर-17 आयु वर्ग में आरुष, सन्यम, पुष्कर और यशविन ने प्रथम स्थान हासिल किया। कुश्ती अंडर-11 लड़कों की प्रतियोगिता में तेजस ने 32 किग्रा व यश ने 34 किग्रा भार वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया।

वहीं कुश्ती लड़कियों की प्रतियोगिता में रितिका ने 26 किग्रा, प्राची ने 30 किग्रा और वाणी ने 32 किग्रा भार वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया।
वहीं कराटे लड़कियों की अंडर-14 प्रतियोगिता में आराध्या ने 30 किग्रा, कृतिका ने 42 किग्रा, यशिका ने 24 किग्रा और अंकिता ने 34 किग्रा भार वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। इंडस संस्थाओं के निदेशक सुभाष श्योराण ने विद्यालय प्रबंधन, प्राचार्य, स्टाफ व खेल प्रशिक्षकों सहित विजेताओं को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed