फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sarika Nain selected for World Wrestling Championship

Jind News: सारिका नैन का विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए चयन

Thu, 10 Jul 2025 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 10 Jul 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Sarika Nain selected for World Wrestling Championship
09जेएनडी30-विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में चयनित खिलाड़ी सारिका नैन को सम्मानित करते स्कूल निदेशक व
नरवाना। शिक्षा भारती मॉडल स्कूल की खिलाड़ी सारिका नैन पुत्री कुलदीप निवासी हमीरगढ़ का चयन एथेंस ग्रीस में 28 जुलाई से तीन अगस्त तक होने वाली अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए हो गया। भारतीय कुश्ती महासंघ की ओर से आयोजित चयन परीक्षा में सारिका ने महिला वर्ग के 53 किलोग्राम भार श्रेणी में अपना स्थान पक्का किया। सारिका को यह उपलब्धि अंडर-17 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के बाद मिली है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य नवीन शर्मा ने कहा कि छात्रा को विश्व मंच पर भारत का गौरव बढ़ाने का अवसर मिला है। यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। निदेशक वीरेंद्र बिढान ने कहा कि सारिका का विश्व चैंपियनशिप के लिए चयन यह सिद्ध करता है कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों में असीम प्रतिभा है। चेयरमैन प्रवीण कुमार और सचिव सुनील कुमार ने कहा कि छात्रा की यह उपलब्धि दिखाती है कि भारत की युवा शक्ति अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का मान बढ़ाने के लिए तैयार है। सारिका अब विश्व चैंपियनशिप की तैयारी में जुटी हुई हैं और निरंतर अभ्यास कर रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed