फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sapna Bairagi, daughter of Devar village, got selected in DM Neurology

Jind News: देवरड़ गांव की बेटी सपना बैरागी ने डीएम न्यूरोलॉजी में हुआ चयन

Fri, 30 May 2025 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 30 May 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Sapna Bairagi, daughter of Devar village, got selected in DM Neurology
29जेएनडी27: कार्यक्रम में सपना बैरागी को सम्मानित करते हुए नपा चेयरमैन डाॅ. संजय जांगड़ा।संवाद
जुलाना: देवरड़ गांव के किसान की बेटी सपना बैरागी का मेडिकल कोर्स करते हुए एमडी के बाद डीएम न्यूरोलॉजी में चयन हुआ है। गांव की बेटी का चयन होने से गांव ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। जुलाना पहुंचने पर सपना का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में जुलाना नगरपालिका के चेयरमैन डाॅ. संजय जांगडा ने शिरकत की।
विज्ञापन

सपना बैरागी ने बताया कि उन्होंने रोहतक पीजीआई से एमबीबीएस का कोर्स किया। हिमाचल के मंडी में स्थित लाल बहादुर राजकीय मेडिकल कॉलेज से एमडी की है। अब उनका चयन लखनऊ में स्थित किंग जोर्ज मेडिकल कॉलेज में डीएम न्यूरोलॉजी के लिए चयन हुआ है।
विज्ञापन

सपना के पिता सुरजमल एक छोटे किसान हैं। सपना की माता सुनीता एक गृहणी हैं। डाॅ. संजय जांगड़ा ने कहा कि एक छोटे से परिवार से निकलकर सपना का इस मुकाम तक पहुंचना गौरव की बात है। पूरे जुलाना हलके में कोई भी युवा इस मुकाम तक नहीं पहुंच पाया है। अन्य युवाओं को भी चाहिए कि वह सपना से प्रेरणा लेकर शिक्षा के क्षेत्र में मेहनत करते हुए अपने लक्ष्य का निर्धारण करें औैर मंजिल तक पहुंचकर अपने माता पिता का नाम रोशन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed