फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sanitation Workers' Strike Postponed Until June 30

Jind News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 30 जून तक टली

Fri, 15 May 2026 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Sanitation Workers' Strike Postponed Until June 30
14जेएनडी22: शहर के पुराने बस अड्डे के सामने लगा गंदगी का ढेर। संवाद
जींद। एक मई से जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 30 जून तक टाल गई है। वीरवार को हड़ताल खत्म होने के साथ ही शहरवासियों ने राहत की सांस ली है। जिलेभर में सफाई कार्य ठप रहने के कारण 1700 टन कचरा जमा हो गया था। अब सफाई कर्मचारी शुक्रवार सुबह से दोबारा काम पर लौटेंगे और विशेष अभियान चलाकर शहर को साफ किया जाएगा।
विज्ञापन

कर्मचारियों का दावा है कि अगले तीन से चार दिनों में शहर और आसपास के क्षेत्रों से जमा कचरा पूरी तरह उठा लिया जाएगा। हड़ताल समाप्त होने से पहले नगर परिषद सफाई कर्मचारियों ने सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। इसके बाद कर्मचारी यूनियन, नगर परिषद प्रशासन और सरकार के बीच हुई वार्ता में सहमति बनने पर हड़ताल वापस लेने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन

शहर में प्रतिदिन निकलता है 125 टन कचरा
सफाई कर्मचारी एक मई से मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए थे। इसके चलते शहर, कस्बों और गांवों में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई थी। बाजारों, गलियों, मोहल्लों और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़े के ढेर लग गए थे। शहर से प्रतिदिन लगभग 125 टन कचरा निकलता है। सामान्य दिनों में शहर में करीब 25 प्रमुख कूड़ा प्वाइंट होते थे, लेकिन हड़ताल के दौरान हालात इतने बिगड़ गए कि इनकी संख्या बढ़कर 100 से अधिक हो गई। कई स्थानों पर कचरे के बड़े-बड़े ढेर जमा हो गए थे जिससे लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा था। गर्मी और बूंदाबांदी के कारण कचरे से बदबू उठने लगी थी। मक्खियों और मच्छरों की संख्या बढ़ने से बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह थी मांगें
हड़ताल समाप्त करने से पहले वीरवार को नगर परिषद कार्यालय के बाहर सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि, समय पर वेतन भुगतान, एक्सग्रेशिया नीति बहाल करने, ठेकेदारी प्रथा समाप्त करने और सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करवाने की मांग उठाई। कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही थी, जिसके कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।


वर्जन
हड़ताल समाप्त होने के बाद विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। सभी सफाई कर्मचारियों को तुरंत अपने क्षेत्रों में काम शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। प्राथमिकता उन इलाकों को दी जाएगी जहां सबसे ज्यादा कचरा जमा है। उन्होंने कहा कि तीन से चार दिन में हालात सामान्य करने का लक्ष्य रखा गया है। -ऋषिकेश चौधरी ईओ नगर परिषद

14जेएनडी22: शहर के पुराने बस अड्डे के सामने लगा गंदगी का ढेर। संवाद

14जेएनडी22: शहर के पुराने बस अड्डे के सामने लगा गंदगी का ढेर। संवाद

14जेएनडी22: शहर के पुराने बस अड्डे के सामने लगा गंदगी का ढेर। संवाद

14जेएनडी22: शहर के पुराने बस अड्डे के सामने लगा गंदगी का ढेर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article