फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sanitation workers' strike continues on the 11th day.

Jind News: सफाई कर्मियों की हड़ताल 11वें दिन भी जारी

Tue, 12 May 2026 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers' strike continues on the 11th day.
नरवाना। राज्य कमेटी के आह्वान पर नगर परिषद के सफाई कर्मियों की हड़ताल सोमवार को 11वें दिन भी जारी रही। हड़ताल की अध्यक्षता सफाई कर्मी सविता ने की। धरना स्थल पर कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ठेकेदारी प्रथा समाप्त करने और नियमित भर्ती की मांग उठाई।
विज्ञापन

धरने पर बैठे कर्मियों को संबोधित करते हुए सविता ने कहा कि हरियाणा सरकार कर्मचारी विरोधी नीतियां अपना रही है। ठेकेदारी प्रथा के कारण कर्मचारियों का लगातार शोषण हो रहा है। उन्होंने कहा कि ठेका प्रणाली को पूरी तरह समाप्त किया जाए ताकि कर्मचारियों को सम्मानजनक वेतन और सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन

धरने में सर्व कर्मचारी संघ के इकाई प्रधान विक्रम संधू, फायर जिला प्रधान सुनील कुंडू, सुरेश फायर उचाना, एसकेएस जिला प्रधान संजीव, विक्रम फायर यमुनानगर, विक्की फायर यमुनानगर तथा नगर पालिका संघ हरियाणा के राज्य महासचिव मांगेराम तिगरा ने पहुंचकर कर्मचारियों को समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस दौरान राजू, राजपाल, कृष्ण, मंगलनाथ आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed