फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sanitation workers staged a sit-in protest for their pending salaries

Jind News: बकाए वेतन के लिए सफाई कर्मियों ने दिया धरना

Tue, 25 Mar 2025 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 25 Mar 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers staged a sit-in protest for their pending salaries
24जेएनडी17-वेतन देने की मांग करते हुए ग्रामीण सफाई कर्मचारी। संवाद
पिल्लूखेड़ा। पिल्लूखेड़ा ब्लॉक के ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने वेतन रूकने पर ब्लॉक कार्यालय के सामने धरना दिया। कर्मचारियों का कहना है कि पिछले तीन माह से उनका वेतन समय से नहीं मिला है। इस कारण उनके परिवारों के समक्ष आर्थिक संकट पैदा हो गया है। धरने में शामिल सफाई कर्मचारियों ने कहा कि वे दिन-रात मेहनत कर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने का कार्य करते हैं, लेकिन समय पर वेतन नहीं मिलने से उनकी मेहनत का उचित सम्मान नहीं हो रहा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगें पूरी न हुई तो वे हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे। इस अवसर पर संजय, सिंधु कुमारी, सोनू, जयबीर, राजेंद्र और उत्तम भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed