फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sanitation workers go on strike, demanding the restoration of pensions.

Jind News: सफाई कर्मियों ने हड़ताल कर पेंशन बहाली की उठाई मांग

Fri, 01 May 2026 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Sanitation workers go on strike, demanding the restoration of pensions.
01जेएनडी25: सफाई कर्मचारी रोष प्रदर्शन करते हुए। स्रोत कर्मचारी।
नरवाना। नगर पालिका इकाई की राज्य कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को नगर परिषद नरवाना के नियमित और पालिका रोल के सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल में भाग लिया।
विज्ञापन


इस दौरान जिले के अन्य हिस्सों के सफाई कर्मचारियों ने भी राज्यव्यापी हड़ताल का समर्थन किया। हड़ताल की अध्यक्षता नगर पालिका सफाई कर्मचारी यूनियन इकाई नरवाना के प्रधान बंटी बेदी ने की।
बंटी बेदी ने हरियाणा सरकार पर कर्मचारी विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को प्रमुखता से उठाया। इनमें पुरानी पेंशन योजना को बहाल करना, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना और ठेकेदारी प्रथा को समाप्त करना शामिल है।
विज्ञापन

इसके अलावा फरीदाबाद में ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले सफाई कर्मचारियों को शहीद का दर्जा देने की मांग दोहराई गई। यूनियन पदाधिकारियों ने पालिका रोल के कर्मचारियों का वेतन 27 हजार रुपये किया ने की मांग की। इस मौके पर राजू, अमित, मंगल नाथ, सन्नी, सुमन, कृष्ण, सुल्तान, विक्की, प्रदीप, संजय सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed