फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sanitation and fire brigade workers protested against police custody

Jind News: सफाई व अग्निशमन कर्मचारियों ने पुलिस हिरासत के विरोध में किया प्रदर्शन

Wed, 26 Aug 2026 12:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Sanitation and fire brigade workers protested against police custody
उचाना। नगर परिषद जींद के सफाई कर्मचारियों को पुलिस हिरासत में लिए जाने के विरोध में नगर पालिका उचाना के सफाई कर्मचारियों और अग्निशमन सेवा के कर्मचारियों ने मंगलवार को रोष जताया। कर्मचारियों ने पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह पहुंचकर प्रधान शीला देवी और प्रधान विनोद कुमार के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हिरासत में लिए गए कर्मचारियों के मामले में रोष जताया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कर्मचारियों को उनकी मांगें मनवाने के लिए आंदोलन करना पड़ रहा है, लेकिन सरकार बातचीत से समाधान करने के बजाय उन्हें हिरासत में ले रही है। उन्होंने कहा कि 13 मई को सरकार ने कर्मचारियों की कई मांगों पर सहमति जताई थी, लेकिन अभी तक इन मांगों को लागू करने संबंधी आधिकारिक पत्र जारी नहीं किया गया है। कर्मचारी इसी पत्र को जारी करवाने की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। वक्ताओं ने कहा कि सरकार को कर्मचारियों के प्रति तानाशाही रवैया अपनाने के बजाय 13 मई को मानी गई मांगों को लेकर जल्द पत्र जारी करना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक सरकार समझौते के अनुसार पत्र जारी नहीं करती, तब तक कर्मचारियों की हड़ताल जारी रहेगी। इस अवसर पर राजेश कुमार, सुरेश कुमार, रूपेंद्र, भगत सिंह, राजकुमार, सोनू, रॉकी और संदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed