फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Samples of Buckwheat Flour, Samak Rice Filled

Jind News: कुट्टू का आटा, सामक के चावल के नमूने भरे

Sat, 25 Mar 2023 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 25 Mar 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Samples of Buckwheat Flour, Samak Rice Filled
जींद। सोनीपत में कुट्टू का आटा खाने से लोगों के बीमार होने के बाद सीएम फ्लाइंग और खाद्य एवं सुरक्षा विभाग भी अलर्ट हो गया है।सीएम फ्लाइंग तथा खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने शहर में अभियान चलाकर दस दुकानों और आटो चक्कियों पर दस्तक दी। यहां टीम ने कुट्टू के आटे, बेसन के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे।
विज्ञापन

शुक्रवार को सीएम फ्लाइंग तथा खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीमें शुक्रवार को शहर में पहुंची। सीएम फ्लाइंग के सब इंस्पेक्टर बिजेंद्र, पवन तथा जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. जोगेंद्र के नेतृत्व में टीम ने जनता बाजार के आसपास क्षेत्र में सैंपलिंग अभियान चलाया। यहां चौक पर आटा चक्की पर कुट्टू का आटा पाए जाने पर सैंपल लिए गए। विभाग द्वारा दुकान का प्रमाण-पत्र मांगा गया, जो नहीं मिला। इसके बाद टीम ने जनता बाजार में एक दुकान से भी कुट्टू आटे के सैंपल भरे। दुकानदार के पास विभाग का प्रमाण-पत्र था।। टीम ने रामराय गेट के गोदाम पर छापेमारी की तो वहां पर बेसन पाया गया, जहां से सैंपल भरे गए लेकिन प्रमाण-पत्र नहीं मिला। टीम ने सफीदों रोड की दुकान पर भी दस्तक दी। जहां से सिंघाडा और सामक के सैंपल भरे गए। दुकानदार के पास भी प्रमाण-पत्र नहीं मिला। खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने भरे गए नमूनों को जांच के लिए लैब भेज दिया है। विभाग द्वारा जारी प्रमाण-पत्र नहीं पाए जाने पर दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. जोगेंद्र ने बताया कि खाद्य पदार्थों को लेकर विभाग लगातार छापेमारी कर रहा है और सैंपल लेकर जांच के लिए लैबोरेटरी भेज रहा है। शुक्रवार को भी शहर में सैंपलिंग अभियान चलाया गया है। जिन दुकानदारों के पास प्रमाण पत्र नहीं थे, उन्हें नोटिस दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed