फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Salute the heroes of freedom struggle by hoisting the tricolor : Arya

तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता संग्राम के शूरवीरों को नमन करें : बचन सिंह आर्य

Tue, 02 Aug 2022 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Salute the heroes of freedom struggle by hoisting the tricolor :  Arya
सफीदों। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिंरगा अभियान को लेकर आर्य सदन में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देशों पर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए आर्य संगठन के हर कार्यकर्ता ने कमर कस ली है। हर अभियान के तहत कार्यकर्ता घर-घर जाकर हजारों तिरंगे झंडों का वितरण करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत को एक लंबी गुलामी के बाद आजादी मिली थी। इस आजादी को प्राप्त करने के लिए देश के असंख्य लोगों ने अपने प्राणों की आहुतियां दी हैं। इस अभियान में समाज के हर वर्ग को शामिल किया जाएगा। यह अभियान राष्ट्र को समर्पित है, ऐसे में हर नागरिक को इसमें भाग लेने के लिए आगे आना चाहिए। देश के हर घर पर एक साथ नजर आने वाला तिरंगा देश विरोधी ताकतों के लिए एक सख्त संदेश देगा। जिससे राष्ट्रीय एकता के साथ-साथ सामाजिक सद्भावना की भावना और अधिक मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन-बान और शान का प्रतीक है और प्रत्येक भारतीय का गौरव है। यह अभियान ऐसे समय पर चलाया जा रहा है, जब पूरा देश आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed