फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Saloni committed suicide after failing the exam.

Jind News: परीक्षा में फेल होने पर सलोनी ने की थी आत्महत्या

Mon, 12 Jan 2026 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Saloni committed suicide after failing the exam.
12जेएनडी40: पत्रकार वार्ता कर जानकारी देते हुए डीएसपी कमलदीप राणा। संवाद।
नरवाना। तीन दिन पहले बडनपुर गांव की नहर में मिले कालता गांव की 22 वर्षीय युवती सलोनी के शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया है कि सलोनी ने बीकॉम की परीक्षा में फेल होने के बाद गहरे अवसाद में आकर आत्महत्या की थी।
विज्ञापन

सोमवार को डीएसपी कमलदीप राणा ने अपने कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। डीएसपी ने बताया कि सलोनी कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में बीकॉम की डीएमसी लेने गई थी। डीएमसी मिलने के बाद उसे पता चला कि वह परीक्षा में फेल हो चुकी है। इस सदमे को वह सहन नहीं कर पाई और डिप्रेशन में चली गई।
विज्ञापन

10 जनवरी को वह कुरुक्षेत्र जिले के गांव भैंसी माजरा में अपनी बुआ के घर से पिंडारसी रेलवे स्टेशन पहुंची और वहां से ट्रेन में सवार हुई। ट्रेन से वह नरवाना स्टेशन पर उतर गई। पुलिस जांच में सामने आया कि नरवाना उतरने के बाद सलोनी रेलवे लाइनों के सहारे पैदल चलते हुए बडनपुर हैड तक पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहर में छलांग लगाने से पहले उसने अपने मोबाइल फोन में आत्महत्या से संबंधित मैसेज टाइप किया और अपने ही मोबाइल नंबर पर भेजा। इसके बाद उसने नहर में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मामले की जांच के लिए सीआईए की टीमों ने पिंडारसी, कैथल और नरवाना रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में सलोनी की आवाजाही स्पष्ट रूप से सामने आई, जिससे उसकी पूरी लोकेशन ट्रैक हो सकी।

डीएसपी ने बताया कि सभी तकनीकी और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर यह मामला आत्महत्या का पाया गया है। शव मिलने के अगले दिन रविवार को परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए धरना दिया था। मृतका की मां सुदेश की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। अब जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सलोनी ने परीक्षा में फेल होने के बाद आत्महत्या की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed