फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   saini and aasri take oath, jind nagar parisad, jind

शहर की सरकार ने संभाला कार्यभार

Tue, 05 Jul 2016 12:23 AM IST
jind
jind Updated Tue, 05 Jul 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
saini and aasri take oath, jind nagar parisad, jind
चेयरपर्सन पद की शपथ लेती हुए पूनम सैनी। - फोटो : bureau
शहर की सरकार ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। नगर परिषद चेयरपर्सन पूनम सैनी व उप प्रधान विनोद आसरी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में राज्य मंत्री कृष्ण बेदी व भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने शिरकत की। समारोह में चेयरपर्सन पूनम सैनी के समर्थित पार्षद ही शामिल हुए। पूरे शपथ समारोह के दौरान एक ओर जहां सभी वक्ता एकजुट होकर बगैर किसी भेदभाव के शहर के विकास की बात करते रहे, वहीं चेयरपर्सन पद के लिए पूनम सैनी के पक्ष में वोट करने वाले 18 पार्षदों का ही बखान होता रहा। बाकी 13 पार्षदों का जिक्र तक नहीं किया गया। राज्य मंत्री कृषि बेदी ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जींद शहर में भाजपा समर्थित चेयरपर्सन बनी है। अब जींद शहर में विकास के चार चांद लगाने के साथ-साथ भाईचारा भी बनाएंगे। अगर किसी शहर में विकास कार्य हो भी जाएं और भाईचारा बिगड़ जाए, तो ऐसा विकास किसी काम का नहीं है। पश्चिमी देशों ने प्रगति कर ली है और बहुत आगे निकल गए हैं, लेकिन वहां भाईचारा नहीं है। मां की बेटे से, पति की पत्नी से और भाई की भाई से नहीं बनती है। किसी भी क्षेत्र के विकास के साथ वहां भाईचारा भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि जींद को गुड़गांव जैसा बनाएंगे। यहां से एक समय चार-चार कैबिनेट मंत्री रहे हैं, उन्होंने गुड़गांव के विकास में योगदान दिया, लेकिन जींद की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन


ब्याज समेत कर्ज उतारेंगी भाजपा
 भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने कहा कि भाजपा कहने में कम करने में ज्यादा विश्वास रखती है। शहरवासियों ने भाजपा समर्थित पूनम सैनी को चेयरपर्सन बनाकर जो अहसान किया है, उस अहसान को भाजपा सरकार ब्याज समेत चुकाएगी। चेयरपर्सन पूनम सैनी ने कहा कि 18 पार्षद मिलकर पूरे शहर का एक समान विकास करेंगे, किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। शहर की सीवरेज व्यवस्था और स्वच्छता बनाना नगर परिषद की प्राथमिकताओं में शुमार हैं। वहीं उपप्रधान विनोद आसरी ने पूर्व चेयरपर्सन के पति पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले पांच साल शहर में बंदूक की सरकार रही है। बंदूक से निकली गोली कहां जाकर लगेगी, इसका कुछ पता नहीं था। अब जिले में लोकतंत्र व प्रजातंत्र की सरकार है, पूरे शहर का समान रूप से विकास होगा। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अमरपाल राणा, ताराचंद जिंदल, जय कुमार गोयल, रामभज गोयल, सीताराम गोयल, सुभाष चंद्र बवेजा, सुखबीर चहल, सेवाराम सैनी, नत्थूराम चढ्ढा समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
विज्ञापन


जवाहर सैनी ने खुद को दिया पत्नी की जीत का श्रेय
पूरे कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण की खूब बातें हुई, लेकिन कई मौकों पर यह महज औपचारिकता भर लगा। नगर परिषद उपप्रधान विनोद आसरी ने अपने संबोधन में कहा कि सभी पार्षदों ने जवाहर सैनी को नेतृत्व सौंपा है। जवाहर सैनी के नेतृत्व में सभी का समान विकास होगा। वहीं चेयरपर्सन पूनम सैनी के पति एवं भाजपा प्रदेश सचिव जवाहर सैनी ने भी पूनम सैनी नगर परिषद के चुनाव में जीत का श्रेय स्वयं को दिया। उन्होंने कहा कि जिन 18 पाषर्दों ने शहर की सरकार को चुना है, उनमें से नौ महिलाएं हैं। इनमें से आठ महिलाएं अपने दम पर जीत कर आई हैं तथा नौंवी उनकी पत्नी पूनम सैनी को वे जीताकर लाए हैं। हालांकि बाद में पत्रकार वार्ता में जवाहर सैनी की बात पर चुटकी लेते हुए राज्य मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि वे खुद की पीठ थपथपा रहे हैं, लेकिन पूनम सैनी ने चुनाव अपने दम जीता है। जवाहर सैनी जब खुद पार्षद बने थे, तो उस समय वे चेयरमैन क्यों नहीं बन पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



इशारों- इशारों में ही केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह पर साधा निशाना
चेयरपर्सन पूनम सैनी के पति एवं भाजपा प्रदेश सचिव जवाहर सैनी ने कहा कि जिन 18 पार्षदों ने शहर की सरकार चुनी है। उन पर काफी दबाव था। बड़े लोगों द्वारा उनके पास फोन करके दबाव बनाया गया। यहां तक की उनके आगे पैसों से भरे बोरों के मुंह खोले गए, लेकिन इन सभी पार्षदों ने बिना किसी लालच व भय के शहर के हित में पूनम सैनी को चुना। गौरतलब है कि चेयरपर्सन पद के चुनाव के दौरान केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह की पत्नी एवं उचाना से विधायक प्रेमलता चेयरपर्सन के पद के लिए पूनम सैनी की प्रतिद्वंद्वी सुदेश का समर्थन कर रही थी। हालांकि जवाहर सैनी ने सीधे तौर पर तो कुछ नहीं कहा, लेकिन इशारों ही इशारों में काफी कुछ कह गए।


347 करोड़ से सुधरेगी जींद की सीवरेज व्यवस्था
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेश के 20 शहरों में सीवरेज व्यवस्था सुधारने के लिए 4700 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है। इसमें से अकेले जींद में सीवरेज व्यवस्था सुधारने के लिए 347 करोड़ खर्च होंगे। वहीं आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने के लिए प्रत्येक शहर में फाइबर केबल बिछाकर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों का नियंत्रण पुलिस स्टेशन में होगा, जहां से पुलिस हर गतिविधि पर नजर रख सकेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed