फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sahnipur poultry businessman shot dead in chest

साहनपुर के पोल्ट्री व्यवसायी के सीने में गोली मारकर हत्या

Thu, 17 Dec 2020 10:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
Sahnipur poultry businessman shot dead in chest
सफीदों (जींद)। गांव निम्नाबाद के पास वीरवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे गांव साहनपुर के पोल्ट्री व्यवसायी के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। गोली मारने के बाद अज्ञात लोग मौके से फरार हो गए, वहीं राहगीरों ने उसे नागरिक अस्पताल सफीदों पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही आईपीएस अजीत सिंह शेखावत घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान घटनास्थल से खोल बरामद हुआ है। पुलिस हत्या के आरोपियों और कारणों का पता करने में जुटी है। शुक्रवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

गांव सहानपुर निवासी 30 वर्षीय तेजवीर घनघस बीतेे पांच साल से पोल्ट्री व्यवसाय से जुड़े थे। उन्होंने गांव में ही अपनी हैचरी लगाई हुई थी। वीरवार शाम को वह जींद से गांव की तरफ जा रहे थे। वह निम्नाबाद गांव के पास पहुंचे तो किसी ने उन्हें गोली मार दी। आसपास के लोग उन्हें गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल सफीदों लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर आईपीएस अजीत सिंह शेखावत, सीआईडी इंस्पेक्टर दीपक, सदर थाना प्रभारी संजय कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को मौके पर एक बाइक खड़ी मिली, पास ही खून फैला था। मौके से गोली का खोल भी मिला है। फिलहाल यह पता नहीं चला कि तेजवीर घनघस को गोली किसने और किस रंजिश के कारण मारी है। पुलिस ने शव को अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस ने नाकाबंदी कर हत्यारे की तलाश शुरू कर दी है। आईपीएस अधिकारी अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed