{"_id":"6a2d50bbd3ee2661160193ca","slug":"safidons-athletic-nursery-dominates-block-level-yogasan-competition-jind-news-c-199-1-sroh1009-155046-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: ब्लॉक स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में सफीदों की एथलेटिक नर्सरी का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: ब्लॉक स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में सफीदों की एथलेटिक नर्सरी का दबदबा
विज्ञापन
13जेएनडी16: विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए। स्रोत : स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
सफीदों। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की एथलेटिक नर्सरी ने ब्लॉक स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में 65 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में छवि ने प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। साथ ही नर्सरी का गौरव बढ़ाया। वहीं ट्विंकल ने द्वितीय, निशांत ने तृतीय, उज्ज्वल ने चतुर्थ और दक्ष धीमान ने पांचवा स्थान प्राप्त किया। नर्सरी के कोच प्रमोद फौजी ने खिलाड़ियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास, अनुशासन और कठिन परिश्रम ही सफलता की असली कुंजी है।
उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता की तैयारी समर्पण और लगन के साथ की थी। इसका परिणाम उत्कृष्ट प्रदर्शन के रूप में सामने आया है। उन्होंने विश्वास जताया कि यही खिलाड़ी भविष्य में जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रतिभा का परचम लहराएंगे।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य योगेंद्र पाल ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं हैं बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास को भी मजबूत बनाते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को इसी उत्साह और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
प्रमोद फौजी ने बताया कि एथलेटिक नर्सरी का संचालन जिला खेल अधिकारी रामफल हुड्डा के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। योगासन प्रतियोगिता में मिली इस सफलता से पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। खिलाड़ियों की उपलब्धि ने अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों के प्रति प्रेरित किया है और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए उनका आत्मविश्वास बढ़ाया है।