फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Safidon Sports Nursery became the overall champion, players won 24 medals

Jind News: सफीदों खेल नर्सरी बनी ओवरऑल चैंपियन, खिलाड़ियों ने जीते 24 पदक

Wed, 13 May 2026 02:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Safidon Sports Nursery became the overall champion, players won 24 medals
12जेएनडी03: विजेता ​खिलाड़ी मेडल दिखाते हुए। स्रोत कोच
जींद। फतेहाबाद में आयोजित जिला स्तरीय एथलेटिक खेल चैंपियनशिप का रविवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में प्रदेश के कई जिलों से खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें जीएमएसएसएस खेल नर्सरी सफीदों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

सफीदों के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में चार स्वर्ण, 16 रजत और चार कांस्य पदक जीतकर कुल 24 पदक हासिल किए। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से खेल नर्सरी और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। प्रतियोगिता से लौटने पर खिलाड़ियों का खेल नर्सरी में स्वागत किया गया। कोच प्रमोद फौजी, रॉबिन और मोहित ने खिलाड़ियों को बधाई दी और उनका उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

जीएमएसएसएस सफीदों के प्राचार्य डॉ. योगेंद्रपाल ने इस सफलता का श्रेय खिलाड़ियों की मेहनत और कोच प्रमोद फौजी व डॉ. रामपाल हुड्डा के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की खेल नर्सरी योजना ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन समारोह में रतिया के विधायक एवं आईपीएस अधिकारी ने कोच प्रमोद फौजी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि प्रमोद फौजी ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। कोच फौजी ने अभिभावकों से बच्चों को खेलों के लिए प्रेरित करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed