फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Safai Karamcharis took out symbolic funeral procession of the government

नगर पालिका सफाई कर्मियों ने शहर के बाजारों से निकाली सरकार की शव यात्रा, रानी तालाब पर किया क्रियाक्रम

Sun, 30 Oct 2022 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Safai Karamcharis took out symbolic funeral procession of the government
जींद/उचाना। नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों और फायर स्टेशन के कर्मचारियों ने अपने आंदोलन को लेकर शनिवार को 11वें दिन शहर के मुख्य बाजारों में सरकार की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली और विरोध जताया।
विज्ञापन

प्रधान बिजेंद्र की अध्यक्षता में इसे निकाला गया। इसके बाद रानी तालाब पर प्रतिकात्मक क्रिया क्रम किया। प्रधान बिजेंद्र ने बताया कि पिछले लंबे समय से सरकार सफाई कर्मियों की मांगों पर अनदेखी कर रही है। जिसके चलते उनकी कोई भी मांग नहीं मानी गई। इसके चलते अब पूरे प्रदेश के सफाई कर्मी एकजूट हो चुके हैं। जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता। तब तक हड़ताल जारी रहेगी। इसके अलावा उचाना में भी नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों और फायर स्टेशन के कर्मचारियों की हड़ताल के कारण सफाई व्यवस्था चरमरा गई तथा बाजारों व शहर के अन्य हिस्सों में गंदगी के ढेर लगे हैं। शीला देवी ने बताया कि सरकार ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम बनाया है। इस निगम कर्मचारियों को परेशानी हो रही है। इसलिए सरकार को चाहिए कि इस निगम को भंग कर ग्रुप डी और सी के कर्मचारियों को विभाग के रोल पर लिया जाए। सफाई कर्मी सीवरमैन, फायर कर्मचारी के लिए नियमित नीति बनाई जाए, इसके अलावा उन्होंने कोरोना से मरने वाले कर्मचारियों के आश्रित को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए। त्योहारों पर कर्मचारियों को बोनस के रूप में तोहफा मिलनी चाहिए। इस अवसर पर राजेश, बलिंद्र, सुरेंद्र, संजीव, ओमी देवी, ओमपति, राजकली, संतरो और सुरेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed