फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sadhu's body found at railway junction, not identified

रेलवे जंक्शन पर मिला साधु का शव, नहीं हुई शिनाख्त

Mon, 07 Feb 2022 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Sadhu's body found at railway junction, not identified
जींद। रेलवे जंक्शन पर रविवार को एक 50 वर्षीय साधु का शव मिला। सूचना पर जीआरपी ने तुरंत शव को कब्जे में ले लिया और शिनाख्त की कोशिश, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। जीआरपी ने शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। रविवार दोपहर जीआरपी को सूचना मिली कि जंक्शन पर एक साधु का शव पड़ा हुआ है। जीआरपी तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की तलाशी लेने पर उसके पास से ऐसा कोई कागजात नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। मृतक की उम्र लगभग 50 साल है जो कि साधु लग रहा है। उसने स्लेटी रंग की जर्सी और नीले रंग की पायजामी पहनी हुई थी। जांच अधिकारी थाना प्रभारी एसआई स्नेही राज ने बताया कि मृतक के पास से ऐसा कोई कागजात नहीं मिला है, जिससे कि उसकी शिनाख्त हो सके। शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed