फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sabarmati Express will now run as Gandhinagar Capital

Jind News: गांधीनगर कैपिटल बनकर दौड़ेगी अब साबरमती एक्सप्रेस

Mon, 23 Jun 2025 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 23 Jun 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Sabarmati Express will now run as Gandhinagar Capital
22जेएनडी06-रेलवे जंक्शन पर खड़ी साबरमती एक्सप्रेस, जिसका नाम बदला है। संवाद - फोटो : बहन को कंधे में लादकर पुल पार कराता भाई रवि। संवाद
जींद। गांधीनगर से जींद, नरवाना होकर चंडीगढ़, दौलतपुर चौक जाने वाली ट्रेन अब नए नाम के साथ दौड़ेगी। रेलवे ने इस ट्रेन का नाम बदल दिया है। अब इस ट्रेन का नाम गांधीनगर कैपिटल एक्सप्रेस रख दिया है। इस ट्रेन का नया नाम रेलवे के एप पर भी अपडेट कर दिया है।
विज्ञापन


गुजरात से चलकर हिमाचल पहुंचने वाली 19411-12 गांधीनगर कैपिटल ट्रेन जींद जंक्शन से होकर गुजरती है। इस ट्रेन के माध्यम से जींद, उचाना और नरवाना जंक्शन से हजारों यात्री आवागमन करते हैं। इस ट्रेन का पहले साबरमती-दौलतपुर चौक एक्सप्रेस था। इसके बाद अब रेलवे ने इस ट्रेन का नाम बदल दिया है। पहले यह ट्रेन जयपुर तक जाती थी।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ चंडीगढ़ तक जाती थी, लेकिन फिर धीरे-धीरे इस ट्रेन का विस्तार कर दिया। अब यह ट्रेन जयपुर की बजाय गांधीनगर तक जाती है और वहीं दूसरी तरफ चंडीगढ़ की बजाय हिमाचल प्रदेश के दौलतपुर चौक जंक्शन तक जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




राजस्थान और हिमाचल को जोड़ने वाली एकमात्र ट्रेन

दिल्ली-बठिंडा रेलमार्ग से गुजरने वाली 19411-12 गांधीनगर कैपिटल ऐसी ट्रेन है, जो राजस्थान और हिमाचल प्रदेश को जोड़ती है। 19411 नंबर ट्रेन सुबह 10: 05 बजे गांधी कैपिटल से रवाना होती है, जो कि सुबह 2:19 बजे जींद पहुंच जाती है। इसके बाद उचाना होते हुए 3:13 बजे नरवाना जंक्शन पहुंच जाती है। 4:53 बजे कुरुक्षेत्र जंक्शन, 6:35 बजे अंबाला, 7:31 बजे चंडीगढ़ के बाद 12 बजे दौलतपुर चौक पहुंच जाती है।

वहीं 19411 नंबर ट्रेन 14 बजकर 25 मिनट पर दौलतपुर चौक से रवाना होती है जो 17:43 बजे चंडीगढ़ पहुंच जाती है। इसके बाद अंबाला होते हुए कुरुक्षेत्र 19:19 बजे पहुंच जाती है। फिर नरवाना, जींद, रोहतक, झज्जर, अलवर, जयपुर, अजमेर, आबू रोड, पालनपुर होते हुए 15:05 बजे गांधीनगर कैपिटल पहुंच जाती है।

---------

19411-12 गांधीनगर से दौलतपुर चौक तक जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस का अब नाम बदल दिया है। यह ट्रेन अब गांधीनगर कैपिटल एक्सप्रेस के नाम से जानी जाएगी।

-जेएस कुंडू, अधीक्षक, रेलवे जंक्शन जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed