फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Rural sanitation workers demonstrated regarding their demands

Jind News: मांगों को लेकर ग्रामीण सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Wed, 08 Nov 2023 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 08 Nov 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Rural sanitation workers demonstrated regarding their demands
07जेएनडी41: मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए ग्रामीण सफाई कर्मचारी। संवाद
जींद। ग्रामीण सफाई कर्मियों का मांगों को लेकर लघु सचिवालय के बाहर मंगलवार को 29वें दिन भी धरना जारी रहा। मंगलवार को ग्रामीण सफाई कर्मियों ने अक्तूबर माह का वेतन जारी करवाने की मांग को लेकर लघु सचिवालय पर प्रदर्शन किया और तहसीलदार के मार्फत डीसी के नाम ज्ञापन सौंपा। धरने की अध्यक्षता यूनियन के कार्यकारी प्रधान ईश्वर द्वारा व संचालन सचिव पवन कुमार ने किया। धरने को संबोधित करते हुए सीटू नेता रमेश चंद्र ने बताया कि ग्रामीण सफाई कर्मचारी 10 अक्तूबर से हड़ताल पर है। हड़ताल के दौरान ग्रामीण सफाई कर्मियों ने जिला स्तर पर प्रदर्शन किए हैं और महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस मनाने के लिए करनाल में राज्य स्तर की अधिकार रैली की। इसके बाद जींद के विधायक डॉ कृष्ण मिढा के आवास पर दिन-रात का पड़ाव भी डाला। बीच-बीच में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री के पुतले भी फूंके। उन्होंने कहा कि ग्रामीण सफाई कर्मचारी पक्का करने की मांग को लेकर, न्यूनतम वेतन 26 हजार, 400 की आबादी पर सफाई कर्मचारी की नियुक्ति आदि मांगों को लेकर आंदोलनरत है। प्रदेशभर का ग्रामीण सफाई कर्मचारी कच्चे कर्मचारी के तौर पर काम करते हुए शोषण का शिकार होते आ रहे हैं। 17 साल समाज की सेवा करने के बाद भी हम मानदेय पर काम करने पर मजबूर हैं। भाजपा सफाई कर्मियों को पक्का करने का वायदा करके प्रदेश की सत्ता पर काबिज हुई थी लेकिन आज ग्रामीण सफाई कर्मचारी पक्का होने के लिए इस सरकार के खिलाफ लड़ रहे हैं। इस अवसर पर ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के कृष्ण लजवाना, राजेन्द्र टांक, संजय बुआना, मनफूल खरेंटी, कर्मबीर भम्भेवा, आशा, सन्तोष, पुष्पा, बाला, बबीता, विद्या मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed