{"_id":"6a4810eaee9caebe9c03b20f","slug":"rural-chowkidar-organisations-foot-march-stopped-in-narwana-jind-news-c-199-1-jnd1005-156135-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नरवाना में ग्रामीण चौकीदार संगठन का पैदल मार्च रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नरवाना में ग्रामीण चौकीदार संगठन का पैदल मार्च रोका
विज्ञापन
फोटो 8 नरवाना। कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी के निजी सहायक जसबीर नैन को मांगपत्र सौंपते हुए ग
नरवाना। हरियाणा ग्रामीण चौकीदार संगठन की विभिन्न मांगों को लेकर हिसार से चंडीगढ़ की ओर निकाला गया पैदल मार्च शुक्रवार को नरवाना में रोक दिया गया। पुलिस ने संगठन के पदाधिकारियों और चौकीदारों के जत्थे को बद्दोवाला टोल प्लाजा पर आगे बढ़ने से रोक लिया। इसके बाद प्रशासन और संगठन के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत का दौर चला।
संगठन के अनुसार, चौकीदारों का दल एक जुलाई को हिसार के क्रांतिमान पार्क से मुख्यमंत्री आवास, चंडीगढ़ के लिए पैदल रवाना हुआ था। उनका उद्देश्य अपनी लंबित मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखना और उनके समाधान की मांग करना था।
हरियाणा ग्रामीण चौकीदार संगठन के प्रधान रमेश ने बताया कि बद्दोवाला टोल प्लाजा पर कैबिनेट मंत्री से फोन पर बातचीत करवाई गई। यह बातचीत मंत्री के निजी सहायक जसबीर नैन के माध्यम से हुई। बातचीत के दौरान मंत्री ने आश्वासन दिया कि सोमवार को चौकीदार संगठन के प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री के साथ बैठक करवाई जाएगी, जिसमें उनकी सभी मांगों पर विस्तार से चर्चा होगी।
विज्ञापन
आश्वासन मिलने के बाद संगठन ने फिलहाल अपना पैदल मार्च स्थगित करते हुए वापस लौटने का निर्णय लिया।
प्रधान रमेश ने कहा कि संगठन सरकार की ओर से मिले भरोसे का सम्मान करते हुए लौट रहा है। यदि सोमवार को होने वाली बैठक में मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो संगठन आगे की रणनीति तैयार करेगा और आंदोलन को लेकर अगला फैसला लिया जाएगा।
फिलहाल पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में स्थिति शांतिपूर्ण रही तथा आश्वासन के बाद चौकीदारों का जत्था वापस रवाना हो गया।