फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Run for Unity flagged off

रन फॉर यूनिटी का हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

Sun, 31 Oct 2021 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Run for Unity flagged off
रन फॉर यूनिटी दौड़ में भाग लेते खिलाड़ी। - फोटो : Jind
जींद। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती व राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत रविवार को अर्जुन स्टेडियम में रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन कराया। रन फॉर यूनिटी दौड़ को जिला जींद के पद्मश्री पुरस्कार विजेता व एशियन गेम में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले चांदराम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

चांदराम ने खिलाड़ियों को अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए भी जागरूक किया और उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एक जुनून अपने जीवन में पैदा करने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को सेना व खेलों में ज्यादा से ज्यादा भाग लेने की अपील की और अपने देश का नाम विश्व में चमकाने के लिए कहा। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी राजबाला दहिया ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन पर और उनके द्वारा दिखाए हुए रास्ते पर चलने के लिए खिलाड़ियों को जागरूक किया। यहां खिलाड़ियों को इस अवसर पर एक शपथ भी दिलवाई गई कि हम राष्ट्रीय एकता, अखंडता को बनाए रखने के लिए समर्पित भाव से वल्लभभाई पटेल के दिखाए हुए रास्ते पर चलकर अपने जीवन को सार्थक करने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर खेल विभाग के कबड्डी कोच कुलदीप कुमार, प्रशिक्षक मीनाक्षी, एथलेटिक प्रशिक्षक बीरबल, हॉकी प्रशिक्षक संदीप कुमार, कबड्डी प्रशिक्षक रामपाल, राकेश कुमार फुटबॉल प्रशिक्षक, अशोक कुमार हैंडबॉल प्रशिक्षक, सतीश कुमार विशु प्रशिक्षक व अनिल कुमार बास्केट बॉल प्रशिक्षक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed