फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   rule 134, exame today, jind

134-ए: निजी स्कूलों में दाखिले के लिए परीक्षा आज

Sun, 03 Jul 2016 01:11 AM IST
jind
jind Updated Sun, 03 Jul 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
rule 134, exame today, jind
books, jhansi hindi news - फोटो : demo
नियम 134-ए के तहत निजी स्कूलों में दाखिले के लिए रविवार को परीक्षा होगी। एक मई को हुई परीक्षा में अनुत्तीर्ण होने की वजह से दाखिला पाने से वंचित रहने वाले विद्यार्थियों को दाखिले के लिए दोबारा मौका दिया गया है। जिलेभर में 17 परीक्षा केंद्रों पर करीब 3500 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए 55 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है। पिछली बार हुई परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बावजूद दाखिले से वंचित रहने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा में बैठने का मौका नहीं मिलेगा। रविवार को सुबह नौ बजे से 12 बजे तक परीक्षा होेगी। विद्यार्थियों को परीक्षा से परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर उपस्थिति दर्ज करवानी होगी। परीक्षा के बाद सात जुलाई को दाखिले के लिए पहला ड्रॉ निकाला जाएगा। इसमें चयनित विद्यार्थियों को आठ से 15 जुलाई तक दाखिले लेने होंगे। दूसरा ड्रॉ 18 जुलाई को निकाला जाएगा।
विज्ञापन


हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं में मिलेंगे प्रश्न पत्र
जिला शिक्षा अधिकारी वंदना गुप्ता ने बताया कि इस बार विद्यार्थियों को हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं में प्रश्न पत्र मिलेंगे। परीक्षा के आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विद्यार्थी समय पर पहुंचकर परीक्षा केेंद्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएं।
विज्ञापन


यहां बनाए गए हैं सेंटर
जींद खंड के लिए राजकीय उच्च विद्यालय बाल आश्रम, राजकीय उच्च विद्यालय जींद जंक्शन, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, डिफेंस कॉलोनी के राजकीय माध्यमिक विद्यालय स्कूल में सेंटर बनाए गए हैं। पिल्लूखेडा खंड में राजकीय उच्च विद्यालय पिल्लूखेडा में सेंटर बनाया गया है। सफीदों शहर में गुरू गोविंद सिंह स्कूल में चार, पायनियर स्कूल और ज्ञान ज्योति हाई स्कूल में सेंटर बनाए गए हैं। इसी प्रकार उचाना खंड के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उचाना कलां में सेंटर बनाए गए हैं। जुलाना के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुलाना में सेंटर स्थापित किए गए हैं। अलेवा खंड के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगूरां में परीक्षा करवाई जाएगी। नरवाना खंड के लिए राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नरवाना में सेंटर स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थियों की मदद करेगा संगठन
दो जमा पांच मुद्दे जन आंदोलन की जिलाध्यक्ष सुमन श्योराण ने बताया कि विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं आए, इसके लिए उनका संगठन उनकी मदद करेगा। अगर किसी विद्यार्थी सेंटर ढूंढ़ने या अन्य किसी प्रकार की समस्या होती है, तो वे उनसे संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed