फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Rticr lab 10 employee corona infected

आरटीपीसीआर लैब के दस कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव, दो को बुखार

Sat, 10 Apr 2021 10:16 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
Rticr lab 10 employee corona infected
कोरोना सैंपल जांच के लिए नागरिक अस्पताल उचाना में स्थापित की गई आरटीपीसीआर लैब के 17 में से दस कर्मचारियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके अलावा दो अन्य कर्मचारियों की रिपोर्ट तो निगेटिव आई है लेकिन उनको बुखार है। इस समय लैब में केवल पांच लोग ही काम कर रहे हैं। कर्मचारियों की कमी के कारण लैब का कार्य चलाना मुश्किल हो रहा है। वहीं अन्य जिलों की लैब कोरोना सैंपलों की जांच करने से मना कर चुकी हैं। कम सैंपलों की जांच होने के कारण जांच का कार्य काफी प्रभावित होगा।
विज्ञापन

सितंबर महीने में जिले के उचाना नागरिक अस्पताल में आरटीपीसीआर लैब की स्थापना हुई थी। 23 सितंबर से लैब ने काम करना शुरू किया था। इसके बाद धीरे-धीरे लैब में सैंपल की संख्या बढ़ाई गई। नवंबर महीने से लैब ने अच्छी रफ्तार पकड़ ली थी और प्रतिदिन एक हजार के आसपास सैंपल की जांच होनी शुरू हो गई थी। एक लाख सैंपल की जांच करने के बाद लैब कर्मचारियों ने केक भी काटा था। शुक्रवार को लैब की एक तकनीशियन के पॉजिटिव आने के बाद लैब को बंद कर दिया था। शनिवार को लैब को सैनिटाइज करके दोबारा शुरू किया गया लेकिन लैब के नौ और कर्मचारी पॉजिटिव आ गई। लैब में कुल 17 कर्मचारी काम करते हैं। इनमें से दस की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई जबकि दो को बुखार हो गया। इस समय लैब में केवल पांच ही कर्मचारी काम कर रहे हैं। इस कारण सैंपलों की जांच का कार्य काफी प्रभावित हो रहा है। दिनभर में मुश्किल से 300 सैंपल की जांच हो पाएगी। पहले ही लैब कर्मचारियों की कमी से जूझ रही है। इस कारण दिनरात लैब नहीं चल पा रही थी। अब पांच कर्मचारियों के सहारे ही लैब का कार्य चलेगा।
विज्ञापन

लैब में काम करने वाले 10 कर्मचारियों व अधिकारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दो की रिपोर्ट निगेटिव आई है लेकिन उनको बुखार है। पॉजिटिव में रिसर्च असिस्टेंट, डाटा एंट्री ऑपरेशन, हेल्पर तथा स्वीपर भी शामिल हैं। लैब में फिलहाल पांच ही लोग काम कर रहे हैं। इसके बावजूद सैंपल जांच का कार्य प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। कुछ कर्मचारियों को सिविल सर्जन से मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. जेके मान, लैब प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed