{"_id":"5d408b438ebc3e6d0d0e5581","slug":"rti-is-good-law-anna-jind-news-rtk508466098","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीआई एक अच्छा कानून, छह मंत्रियों को किया घर चलता : अन्ना हजारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीआई एक अच्छा कानून, छह मंत्रियों को किया घर चलता : अन्ना हजारे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के युवाओं का नशे में लिप्त होना शर्म की बात है। यहां के युवा बलवान हैं और पहलवानी में पूरे देश में अलग पहचान रखते हैं, लेकिन यहां के युवाओं को नशे की लत लग गई है तो यह हरियाणा के लिए शर्म की बात है। नशे के खिलाफ सरकार को पूरी तरह से सख्त होना पड़ेेगा। अगर प्रदेश की जनता नशे के खिलाफ एकजुट होती है तो सरकार को भी झुक सकती है। यह बात गांव बुढ़ा खेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे अन्ना हजारे ने कही।
अन्ना हजारे ने कहा कि वे महाराष्ट्र के अहमदनगर के रालेगढ़ सिद्धि गांव से हैं। उनके गांव में 40 से ज्यादा शराब की भट्ठी होती थी। उन्होंने ग्रामीणों को साथ लेकर नशे के प्रति खिलाफ आंदोलन किया। इसके बाद से उनके गांव में नशा पूरी तरह से प्रतिबंध है। आज 18 साल हो गए हैं, गांव में किसी भी दुकान पर नशे की कोई वस्तु नहीं मिलती। सरकार द्वारा जन सूचना का अधिकार में संशोधन किए जाने पर अन्ना हजारे ने कहा कि अगर जनता अपने इस अधिकार को कायम रखना चाहती है तो इसके लिए एकजुट होना पड़ेगा। अगर जनता जनसूचना अधिकार एक्ट को कायम रखने के लिए खड़ी होती है तो ऐसा किसी में दम नहीं है कि वह जनसूचना अधिकार एक्ट में संशोधन कर सके।
उन्होंने कहा कि सूचना का अधिकार कानून बहुत अच्छा है। इससे छह-छह मंत्रियों को घर भेजा गया है। उन्होंने अप्रैल 2011 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर जन लोकपाल विधेयक को लेकर आंदोलन शुरू किया था। उस समय वह अकेले नहीं थे, बल्कि पूरा देश उनके साथ था। वह अकेले कुछ नहीं कर सकते थे। जनता के बलबूते पर जन लोकपाल केंद्र में लागू हो चुका है। अभी तक राज्यों में लोक आयुक्त लागू नहीं हुआ है। राज्यों में भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए लोकायुक्त की जरूरत है। राज्यों में लोकायुक्त कानून बनाने के लिए बैठक चल रही है, जिसका ड्राफ्ट बनकर तैयार हो गया है। उम्मीद है जल्द ही राज्यों में यह लागू हो जाएगा।