फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   RTA Inspects Arrangements of 11 Buses from 5 Private Schools

Jind News: आरटीए ने 5 निजी स्कूलों की 11 बसों की जांची व्यवस्था

Fri, 17 Apr 2026 12:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
RTA Inspects Arrangements of 11 Buses from 5 Private Schools
16जेएनडी11-शहर के एक निजी स्कूल में बसों की जांच करती आरटीए की टीम। स्रोत कर्मचारी
जींद। जिला परिवहन विभाग की टीम ने वीरवार को जिले के पांच निजी स्कूलों में जाकर 11 बसों की व्यवस्था जांची। इनमें दो बसों में सीसीटीवी, फायर सिलिंडर और इंश्योरेंस नहीं मिला जिस पर टीम ने चालान कर छह हजार रुपये जुर्माना लगाया। निजी स्कूली बसों की जांच के लिए चार सदस्यीय टीम का गठन किया गया है।
विज्ञापन

इसमें जिला परिवहन विभाग कार्यालय से इंस्पेक्टर, एमवीआई, ट्रैफिक पुलिस से सब इंस्पेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी से एक कर्मचारी को शामिल किया गया है। इस दौरान रिफ्लेक्टर, फायर सिलिंडर, चालक व परिचालकों के लाइसेंस की जांच की जाती है।
विज्ञापन

निजी स्कूलों की बसों में जीपीएस और सीसीटीवी कैमरे भी लगे होना अनिवार्य होते हैं। बस का परमिट व चालक के पास हैवी लाइसेंस भी जरूरी होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed