फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   RSS control over Haryana Sikh Gurdwara Management Committee: Karnail Singh

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पर आरएसएस का कब्जा : करनैल सिंह

Mon, 26 Dec 2022 10:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 10:26 PM IST
विज्ञापन
RSS control over Haryana Sikh Gurdwara Management Committee: Karnail Singh
सफीदों (जींद)। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष करनैल सिंह निमम्नाबाद ने कहा कि पिछले दिनों सरकार ने नई एडहॉक हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बनाकर यह साबित किया है कि वो पूरी तरह से भगवा रंग में रंग गई है। इस कमेटी में कुछ मैंबर आरएसएस, कुछ बीजेपी के तो कुछ ऐसे सदस्य हैं जो कभी हरियाणा में कमेटी के गठन का विरोध किया करते थे।
विज्ञापन

कहा कि ये लोग आज हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मेंबर बन गए हैं। जिन लोगों ने इस कमेटी के गठन को लेकर लगातार 22 साल का लंबा संघर्ष किया, उन लोगों को सरकार ने बाहर का रास्ता दिखाने का काम किया है। करनैल सिंह ने कहा कि वे हरियाणा की सिख संगत के बीच जाकर बैठक करेंगे और उनसे सलाह-मशविरा करके एक नया संगठन तैयार करेंगे। नया संगठन सरकार के द्वारा गठित की गई गलत नई कमेटी का लगातार विरोध करेंगे। प्रदेश की सिख संगत अपने साथ हुए धोखे की आने वाले विधानसभा चुनावों में सरकार से बदला लेगी और उन्हे हर मोड़ पर मुंहतोड़ जवाब देगी। यह एक सरकारी कमेटी है। प्रदेश के गुरुद्वारा में अब आरएसएस का कब्जा हो रहा है। इस कमेटी शामिल कई मेंबर तो अमृतधारी भी नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed