फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Rs 45000 cheated on the young man by luring him to build a tower

टावर लगाने का झांसा देकर युवक से ठगे 45 हजार रुपये

Sat, 14 Mar 2020 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Rs 45000 cheated on the young man by luring him to build a tower
Rs 45000 cheated on the young man by luring him to build a tower
बिहार निवासी एक व्यक्ति ने एक युवक को टावर लगवाने का झांसा देकर 45 हजार रुपये ठग लिए। सदर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को नामजद करते हुए उसके खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

किशनपुरा गांव निवासी सतीश कुमार ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने एक समाचार पत्र में टावर लगवाने की कंपनी का विज्ञापन देखा था। उनके द्वारा दिए गए मोबाइल नंबरों पर जब कॉल की तो अपनी पहचान बिहार के गांधी तोला गांव निवासी जितेंद्र कुमार के रूप में बताई। उन्होंने जमीन के सारे कागजात मांगे और जल्द ही टावर लगवाने की बात कही। उसके बाद उन्होंने 2-3 बार 45 हजार रुपये खाते में डलवाने को कहा। इसको लेकर उसने भी उन पर विश्वास करते हुए 45 हजार रुपये की राशि उनके बैंक खाते में डलवा दी। उसके बाद न तो उन्होंने टावर लगवाया और न ही जमा की गई राशि को वापस लौटाया। जांच अधिकारी एएसआई सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने जितेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed