फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Rs 189.43 crore of defaulter 6256 consumers waived off

Jind News: डिफाल्टर 6256 उपभोक्ताओं के 189.43 करोड़ हुए माफ

Mon, 24 Feb 2025 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 24 Feb 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Rs 189.43 crore of defaulter 6256 consumers waived off
जींद। अंत्योदय बिजली बिल माफी योजना के तहत अब तक 6256 उपभोक्ताओं ने बकाया बिजली बिल के तीन करोड़ 72 लाख की राशि जमा करवाई है। वहीं उनके बिल के 189 करोड़ रुपये माफ हो गए हैं। इनके अलावा वर्ष 2024 के 18 ऐसे उपभोक्ताओं थे, जिन पर बिजली चोरी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज हुई थी। इन उपभोक्ताओं ने भी एक लाख 31 लाख की राशि निगम के खाते में जमा करवा दी है जबकि उनका एक करोड़ 35 लाख माफ हो गया है। अब तक निगम सर्कल में तीन करोड़ 72 लाख की राशि जमा हो चुकी है। बिजली निगम के अनुसार 107149 से अधिक डिफाल्टर उपभोक्ताओं पर 1477 करोड़ से ज्यादा का बिल बकाया है। जींद सर्कल में तीन लाख 49 हजार से अधिक बिजली के कनेक्शन हैं, जिसमें से जींद डिवीजन में एक लाख 62 हजार 223 कनेक्शन, नरवाना डिवीजन में एक लाख 11 हजार 405 और सफीदों डिवीजन में 74 हजार 950 बिजली के कनेक्शन हैं। अंत्योदय योजना के अनुसार पीपीपी के अनुसार सत्यापित आय प्रति वर्ष एक लाख रुपये तक वाले परिवार इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। वह परिवार बिजली निगम में परिवार पहचान पत्र दिखाकर बकाया बिजली बिल माफ करवा सकते हैं, लेकिन उपभोक्ता अभी भी योजना का लाभ उठाने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन




सितंबर 2023 में शुरू हुई थी योजना

सरकार ने अंत्योदय परिवारों के लिए बिल माफी योजना शुरू की हुई है, जो कि सितंबर 2023 में शुरू हुई थी। इस योजना के तहत जिनकी परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) डाटा के अनुसार सत्यापित आय प्रति वर्ष एक लाख रुपये तक है। यह परिवार बिजली निगम में अपना परिवार पहचान पत्र दिखाकर बकाया बिजली बिल का प्रतिवर्ष 3600 रुपये के हिसाब से जमा करा सकते हैं। इसके लिए लाभार्थियों को अन्य किसी कागजात की आवश्यकता नहीं है। अधिकारियों के अनुसार भले ही पात्रों के बिजली का कनेक्शन चालू है या कटा हुआ है। 12 महीने की बिजली की औसत मासिक खपत 150 यूनिट तक है अथवा इतनी खपत थी। दो या दो से अधिक बिलिंग चक्र का बिजली का बिल नहीं भरने वाले गरीब उपभोक्ता भी इस योजना के लाभ पात्र हैं। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने अंत्योदय परिवारों के बिजली के बिल माफ करने की योजना प्रार्थी यह राशि एकमुश्त या ब्याज रहित छह किस्तों में जमा करवा सकता है। कटे हुए कनेक्शनों की स्थिति में यदि कनेक्शन छह महीने के अंदर-अंदर कटा है तो यह कनेक्शन पूरी राशि के भुगतान या पहली किस्त के भुगतान पर जोड़ दिया जाएगा। यदि कनेक्शन को कटे हुए छह महीने से ज्यादा हो गए हों तो यह नया कनेक्शन माना जाएगा।
विज्ञापन




सालाना एक लाख आय वाले हैं 6256 उपभोक्ता

निगम सर्कल में 6256 ऐसे उपभोक्ता हैं, जिनकी सालाना आय एक लाख से भी कम है। 6256 उपभोक्ताओं ने बकाया बिजली बिल के तीन करोड़ 72 लाख की राशि जमा करवा दी है जबकि उनके 189 करोड़ 43 लाख रुपये माफ हो गए हैं। इनके अलावा वर्ष 2024 के 18 ऐसे उपभोक्ताओं हैं, जिन पर बिजली चोरी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज हुई थी। इन उपभोक्ताओं ने भी एक लाख 31 लाख की राशि निगम के खाते में जमा करवा दी है जबकि उनका एक करोड़ 35 लाख माफ हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

पात्र अंत्योदय परिवारों को बकाया राशि का 25 फीसदी या 3600 रुपये में से जो भी कम होगा, उसका भुगतान करना होगा। अंत्योदय परिवारों की सुविधा के लिए यह योजना शुरू की हुई है। इसके लिए निगम कार्यालय आकर अपने बिजली बिल का भुगतान करें।

--हरिदत्त, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed