{"_id":"654a8de52e704306cd02e524","slug":"rs-1767-lakh-embezzled-in-the-name-of-job-case-registered-jind-news-c-199-1-sroh1007-8486-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नौकरी के नाम पर 17.67 लाख हड़पे, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नौकरी के नाम पर 17.67 लाख हड़पे, केस दर्ज
Wed, 08 Nov 2023 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 08 Nov 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
जींद। नौकरी लगवाने के नाम पर एक युवक से 17.67 लाख रुपये हड़पने के आरोप में पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
गांव हाडवा निवासी सतबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया की उसका संपर्क वर्ष 2022 में गाव टैटाना निवासी रविंद्र से हुआ। जिसने बताया की उसकी राजनीतिक लोगों से अच्छी जान पहचान है। उसके झांसे में आकर उसके बेटे ने पुलिस में भर्ती करवाने की बात कही। रविद्र ने 35 लाख रुपये की मांग की। 30 दिसंबर 2022 तक उसके बेटे ने रविंद्र को 4.65 लाख की नगदी तथा 13 लाख रुपये का चेक दिया। इसके बावजूद उसके बेटे को नौकरी नहीं मिली। रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने राशि लौटाने से मना कर दिया। सतबीर ने आरोप लगाया की नौकरी के नाम लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाला पूरा गिरोह है। जिसका मुखिया रविंद्र है। पिल्लूखेडा थाना पुलिस ने सतबीर की शिकायत पर रविंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिल्लूखेडा थाना के जांच अधिकारी अनूप कुमार ने बताया की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।