{"_id":"6af4b1f0c3416deb6e0161fc","slug":"rs-140-crore-in-electricity-bills-outstanding-in-julana-sub-division-jind-news-c-199-1-sroh1009-163590-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जुलाना सब डिवीजन में 140 करोड़ के बिजली बिल बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जुलाना सब डिवीजन में 140 करोड़ के बिजली बिल बकाया
विज्ञापन
बिजली निगम के अधिकारी रिकवरी को लेकर बैठक करते हुए। विभाग
जुलाना। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की जुलाना सब डिवीजन में लगातार बढ़ रही बकाया राशि और बिजली चोरी की घटनाओं को लेकर कार्यकारी अभियंता विकास मलिक ने कनिष्ठ अभियंताओं की बैठक ली। बैठक में उन्होंने बकाया बिजली बिलों की वसूली करने और बिजली चोरी पकड़ने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विकास मलिक ने कहा कि जुलाना सब डिवीजन में बिजली चोरी के साथ-साथ बकाया राशि भी लगातार बढ़ रही है, जिससे निगम को आर्थिक नुकसान हो रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बकाया बिलों की वसूली प्राथमिकता के आधार पर करें और जो उपभोक्ता बकाया राशि जमा नहीं करवाते, उनके बिजली कनेक्शन काटे जाएं।
कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जनसमस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने तथा सीएम विंडो, समाधान शिविर और जनसंवाद से संबंधित शिकायतों का निर्धारित समय में निपटारा करने के निर्देश भी दिए। जुलाना सब डिवीजन में बिजली निगम की करीब 140 करोड़ रुपये की राशि बकाया है। इसमें 73 करोड़ 77 लाख रुपये चालू कनेक्शनों पर और 67 करोड़ 17 लाख रुपये डिस्कनेक्टेड कनेक्शनों पर बकाया हैं। मलिक ने उपभोक्ताओं से प्रदेश सरकार की ब्याज माफी योजना का लाभ उठाकर बिजली बिल जमा करवाने की अपील की। संवाद