फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Rs 100 snatched by showing pistol to mill worker

मिल कर्मचारी को पिस्तौल दिखाकर 100 रुपये छीने

Sun, 05 Sep 2021 01:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Rs 100 snatched by showing pistol to mill worker
सफीदों। धर्मगढ़ रोड पर एक फीड मिल कर्मचारी से अज्ञात युवकों ने पिस्तौल के बल पर 100 रुपये छीन लिए। कर्मचारी के पास उस समय केवल 100 रुपये ही थे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सफीदों में इस प्रकार की वारदात रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। एक सप्ताह पहले लगातार दो दिन दो दुकानदारों से बदमाशों ने पैसे छीने थे। इसके बाद से पुलिस ने गश्त बढ़ाने तथा इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाने का आश्वासन दिया था लेकिन अब भी इसी प्रकार की घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में फीड मिल कर्मचारी विनोद ने कहा कि वह शुक्रवार रात को नौ बजे हाट रोड रेलवे फाटक से अपना काम करके बाइक पर फीड मिल की तरफ जा रहा था। रास्ते में हाथ में लाठी लिए हुए उसे लोग मिले, जिन्होंने उसकी बाइक को रुकवा लिया। एक आदमी ने उसे लठ मारा, जिससे वह बाइक समेत गिर गया। इतनी ही देर में दूसरे ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल तान दिया और कहा कि जितने पैसे हैं, निकाल दे। उस समय उसके पास केवल 100 रुपये ही थी। आरोपी उसकी जेब से 100 रुपये निकालकर पास ही खड़ी बाइक पर धर्मगढ़ गांव की तरफ फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आईपीएस नितिश अग्रवाल ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed